बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लोकसभा सीटों के बटवारे को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के आवास में हुआ। इस बैठक में बिहार में एनडीए सीटों का एलान किया गया। भारतीय जनता पार्टी को 17, जनता दल यूनाइटेड को 17 और लोक जनशक्ति पार्टी को 6 सीटें मिली हैं।
बैठक में शामिल होने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान और नीतीश कुमार और अमित शाह मौजूद थे। सीट बंटवारे के बाद अमित शाह ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर सीटों का एलान किया है। इसके अलावा रामविलास पासवना राज्यसभा जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर जनता दल युनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंक्षी नीतीश कुमार बैठक कर रहे हैं। बता दें कि कई दिनों से एनडीए के बीच 40 सीटों के बीच तनातनी हो थी।
इसके अलावा रामविलास पासवान को भाजपा राज्यसभा भेजने पर राजी हो गई है। हाल ही में चिराग पासवान ने ट्वीट किया था और एनडीए से बिछड़ते दलों को लेकर भाजपा को आगाह करवाया था। ऐसा कहा जा रहा था कि रामविलास पासवान सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने की स्थिति में महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं। ऐसे कयास इसलिए भी लगाए जा रहे थे क्योंकि बीजेपी हाल ही में हिंदी हार्टलैंड के तीन राज्यों में अपनी सत्ता गवा चुकी है।
रामविलास पासवान दलित और पसमांदा मुस्लिम के वोटों के साथ राजनीति करते रहे हैं। लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच आज रामविलास पासवान ये दावा नहीं कर सकते कि बिहार में दलितों के वोट पर उनका एकाधिकार है। पसमांदा मुसलमानों के वोट पर नीतीश कुमार कब का कब्जा जमा चुके हैं।