लाइव न्यूज़ :

एनडीए विधानमंडल दल बैठकः गठबंधन धर्म निभाने का ठेका नहीं ले रखा?, उपमुख्यमंत्री सिन्हा और मंत्री चौधरी के बीच जमकर कहा-सुनी, चुपचाप बैठे सीएम नीतीश

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2025 17:53 IST

NDA Legislature Party Meeting: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को नहीं बुलाए जाने पर विजय सिन्हा ने अशोक चौधरी से नाराजगी जताई। भाजपा के कई विधायक पक्ष में उठ खड़े हुए।

Open in App
ठळक मुद्देखास बात ये रही कि इस सारे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुपचाप बैठे रहे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी तमाशा देखते रहे। भाजपा समर्थित दूसरे विधायकों को बुलाया ही नहीं जा रहा है।

NDA Legislature Party Meeting: बिहार विधानमंडल विधानमंडल के मॉनसून सत्र शुरू होने के मौके पर सोमवार को बुलाई गई एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में जमकर हंगामा हो गया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पर बरस पड़े। विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी के बीच जमकर कहा-सुनी हो गई। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को नहीं बुलाए जाने पर विजय सिन्हा ने अशोक चौधरी से नाराजगी जताई। इसके बाद भाजपा के कई विधायक उनके पक्ष में उठ खड़े हुए।

खास बात ये रही कि इस सारे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुपचाप बैठे रहे। वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी तमाशा देखते रहे। बैठक में मौजूद एक विधायक ने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि जब विजय कुमार सिन्हा बोलने के लिए उठे तो उनके तेवर कड़े हो गए। विजय सिन्हा ने कहा कि जदयू कोटे के एक मंत्री जिले-जिले में घूमकर अपने विभाग की योजनाओं का शिलान्यास औऱ उद्घाटन कर रहे हैं। लेकिन उसमें भाजपा और भाजपा समर्थित दूसरे विधायकों को बुलाया ही नहीं जा रहा है।

विधायक के मुताबिक विजय सिन्हा ने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन करना सिर्फ भाजपा की जिम्मेवारी नहीं है। किसी एक पार्टी ने गठबंधन धर्म निभाने का ठेका नहीं ले रखा है। जदयू के अधीन एक अहम विभाग के कार्यक्रमों में भाजपा के विधायकों को नहीं बुलाया जा रहा है। ये कौन सा गठबंधन धर्म है?

विजय सिन्हा की आपत्ति के बाद उनके समर्थन में भाजपा के कई विधायक खड़े हो गए। विधायकों ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में उन्हें नहीं बुलाया जा रहा है। जब इस बारे में अधिकारियों से बात करते हैं तो वे बताते हैं कि उपर से लिस्ट आती है कि किसे बुलाना है और किसे नहीं बुलाना है।

वहीं, भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू समेत कई विधायकों ने ग्लोबल टेंडरिंग पर अशोक चौधरी से अलग राय रखते हुए विरोध किया। विधायकों का कहना था कि ग्लोबल टेंडरिंग से चुनाव में नुकसान हो रहा है। बैठक में  विधायकों ने नल जल योजना को लेकर भी गहरा आक्रोश जताया। वहीं, विधायक दल की बैठक में कहासुनी एवं हंगामे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुपचाप देखते रहे।

सबसे आखिर में नीतीश कुमार ने भाषण भी दिया, लेकिन विधायकों की नाराजगी पर कुछ नहीं बोला। नीतीश कुमार ने विधायकों को यह सलाह दिया कि वे लोगों को 2005 से पहले के बिहार की याद दिलायें। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ये ऐलान कर दिया था कि लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा से विधायक प्रहलाद यादव को अगले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जायेगा।

जबकि प्रहलाद यादव ने नीतीश कुमार के विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान राजद को छोड़ कर एनडीए का साथ दिया था। वहीं विजय सिन्हा ने कहा कि प्रहलाद यादव ने सरकार बनाने में समर्थन दिया था और इसकी जानकारी पहले ही एनडीए के शीर्ष नेताओं को थी। अगर किसी को प्रहलाद यादव से आपत्ति थी तो उसी समय ये कहना चाहिये था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रहलाद यादव को टिकट नहीं मिलेगा। यह उचित नही है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल