लाइव न्यूज़ :

UP-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: October 21, 2018 17:12 IST

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके तिवारी का लंबी बीमारी के बाद नयी दिल्ली के साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में 18 अक्टूबर को देहांत हो गया था।

Open in App

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वयोवृद्ध कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी का रविवार (21 अक्टूबर) को हल्द्वानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हल्द्वानी में गोला नदी के किनारे चित्रशिला घाट पर तिवारी को उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ भारी संख्या में आमजन भी मौजूद थे।

इससे पहले, दिवंगत नेता का शव काठगोदाम सर्किट हाउस में अंतिम दर्शनों के लिये रखा गया जहां कई नेताओं और उनके प्रशंसकों ने उनके शव पर फूल चढाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके तिवारी का लंबी बीमारी के बाद नयी दिल्ली के साकेत स्थित एक निजी अस्पताल में 18 अक्टूबर को देहांत हो गया था।

इस मौके पर दिवंगत नेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि तिवारी ने दीर्घकाल तक देश की सेवा की है और आजादी के दौर में लाठियां खाने और राजनीति शुरू करने वाली उस पीढ़ी के अब गिने-चुने नेता ही बचे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहली निर्वाचित सरकार की बागडोर भी दिवंगत नेता ने संभाली थी।

उन्होंने कहा,' तिवारी की पहली प्राथमिकता विकास ही रही और इसलिये वह विकास पुरूष कहलाये। उनका जाना प्रदेश और देश के लिये एक रिक्तता पैदा कर गया है। 

तिवारी ने विकास के मुददे पर दलगत राजनीति से उपर उठकर काम किया।' रावत ने कहा कि वह वह विशाल ह्रदय के व्यक्ति थे और अति विनम्र थे और इस कारण कभी-कभी लोग उनके साथ उचित व्यवहार नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार महसूस किया कि लोगों के ऐसे व्यवहार के कारण वह उठकर चले जाते थे लेकिन कभी उन्होंने इसका प्रतिरोध नहीं किया।

टॅग्स :नारायण दत्त तिवारीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज