लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने बस्तर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में ‘बच्चों के इस्तेमाल’ पर जांच का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 15:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में आदिवासी बच्चों का कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर चिंता प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कराने तथा इससे जुड़ी कार्रवाई रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने एक ट्विटर यूजर की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर बस्तर के जिला अधिकारी को नोटिस जारी किया।

कानूनगो ने इस नोटिस में कहा, ‘‘प्रदर्शनों में बच्चों का इस्तेमाल किए जाने से संबंधित तथ्यों को सत्यापित करने और बच्चों का इस्तेमाल करने वालों की शिनाख्त के लिए जांच जरूरी है। एक सप्ताह के भीतर आयोग के समक्ष कार्रवाई रिपोर्ट सौंपी जाए।’’

गौरतलब है कि अभिषेक रंजन नामक ट्विटर यूजर ने एक खबर का हवाला देते हुए आयोग से आग्रह किया था कि सरकारी विरोधी प्रदर्शनों में आदिवासी बच्चों का इस्तेमाल किए जाने को लेकर कार्रवाई की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज