लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: दर्दनाक हादसा, NCP नेता की गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जलकर मौत

By विनीत कुमार | Updated: October 15, 2020 07:40 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता संजय शिंदे की मौत हो गई है। उनकी गाड़ी में मंगलवार शाम आग लग गई, जिसके बाद वे उसमें झुलस गए। गाड़ी के अंदर हैंड सैनिटाइजर भी रखा हुआ था, जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी के नेता संजय शिंदे की गाड़ी में लगी आग से झुलसने से मौत शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, समय रहते गाड़ी से बाहर नहीं आ सके संजय शिंदे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता संजय शिंदे की गाड़ी में लगी आग से झुलसने से मौत हो गई। उनकी गाड़ी में मंगलवार शाम को आग लग गई, जिसके बाद वे कार से बाहर नहीं आ सके। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। संजय शिंदे की गाड़ी में जब आग लगी तब वे मुंबई-आगरा हाईवे पर पिंपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास थे।

मिली जानकारी के अनुसार अंगूर निर्यातक शिंदे नासिक में अपने बाग के लिए कीटनाशक खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कदवा नदी के ओवरब्रिज के पास उनके साथ यह हादसा हुआ। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से गाड़ी में आग लग गई। उस दौरान गाड़ी के अंदर हैंड सैनिटाइजर भी रखा हुआ था, जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया। इसके बाद गाड़ी के सेंट्रल लॉक सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया। 

शिंदे ने गाड़ी के दरवाजे को खोलने और विंडो को तोड़ने की भी कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। इसी दौरान आग पूरे गाड़ी में फैल गई और उनकी मौत हो गई। 

गाड़ी में आग लगने के बाद कुछ स्थानीय ग्रामिणों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक शिंदे की मौत हो चुकी थी।

संजय शिंदे की उम्र 55 साल की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय शिंदे एनसीपी की तालुका इकाई के उपाध्यक्ष थे। अधिकारी ने कहा कि यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई, जब कीटनाशक खरीदने के लिए साकोर गांव के निवासी शिंदे मुंबई-आगरा मार्ग पर पिंपलगांव जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिंपलगांव बसवंत थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज