लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः NCP की कोर कमिटी की बैठक खत्म, पार्टी नेता नवाब मलिक ने कहा- कांग्रेस के साथ चर्चा के बाद ही लेंगे फैसला

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 17, 2019 19:52 IST

महाराष्ट्रः 288 सीटों सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 24 अक्टूबर घोषित हुआ था, जिसमें 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर खींचतान लगातार जारी है।पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के आवास पर पार्टी कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कहा गया है पार्टी ने सोचा है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन खत्म हो और वैकल्पिक सरकार का गठन हो।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर खींचतान लगातार जारी है। रविवार (17 नवंबर) को पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के आवास पर पार्टी कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कहा गया है पार्टी ने सोचा है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन खत्म हो और वैकल्पिक सरकार का गठन हो।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीपी की कोर कमेटी की बैठक में शामलि होने वाले पार्टी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि बैठक के बाद हम इस नतीजे पर पहुँचे हैं कि राष्ट्रपति शासन को महाराष्ट्र में समाप्त होना चाहिए और एक वैकल्पिक सरकार का गठन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि कांग्रेस के साथ चर्चा के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा। कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पवार साहब एक बैठक करेंगे और परसों दोनों दलों के नेताओं की बैठक होगी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कृषि संकट पर चर्चा के लिये राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना नेताओं की शनिवार को होने वाली मुलाकात टाल दी गई थी। तीनों पार्टियां राज्य में गठबंधन सरकार बनाने के लिये फिलहाल आपस में बातचीत कर रही हैं। राज्य में 12 नवंबर से राष्ट्रपति शासन लागू है। 

आपको बता दें कि 288 सीटों सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 24 अक्टूबर घोषित हुआ था, जिसमें 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जमकर खींचतान हुई और दोनों पार्टियों में तालमेल नहीं बन सका। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज