लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख पवार खुद पार्टी तोड़ते रहे हैं, ऐसे कई उदाहरण हैं, सियासी हलचल पर तिवारी ने कहा, लालू से अलग बोले राजद नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2023 18:41 IST

Nationalist Congress Party: शरद पवार ने 1978 में ऐसा किया था, जब खुद को कांग्रेस से अलग कर लिया था और मुख्यमंत्री बन गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह एक नए राजनीति की शुरुआत है।आश्चर्य प्रफुल्ल पटेल को लेकर है। वह शरद पवार के हमेशा साथ रहे हैं। शरद पवार के साथ हमेशा रहे हैं। 23 जून को पटना भी आए थे।

पटनाः महाराष्ट्र की राजनीति में हुए बडे उलटफेर के बाद अब बिहार में भी इसका असर पड़ने की बात कही जा रही है। जदयू में टूट की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में शरद पवार की पार्टी में हुई टूट को लेकर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह एक नए राजनीति की शुरुआत है।

हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया की राजद में हाल फिलहाल ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी शरद पवार के साथ हुआ है, यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। खुद शरद पवार ने 1978 में ऐसा किया था। जब उन्होंने खुद को कांग्रेस से अलग कर लिया था और मुख्यमंत्री बन गए थे।

आज उनके भतीजे अजीत पवार ने भी वही काम किया है। तिवारी ने कहा कि अजीत पवार छोड़कर गए, यह बड़े आश्चर्य की बात नहीं है। वह ऐसा पहले भी कर चुके हैं। आश्चर्य प्रफुल्ल पटेल को लेकर है। वह शरद पवार के हमेशा साथ रहे हैं। शरद पवार के साथ वह हमेशा रहे हैं। यहां तक कि 23 जून को पटना भी आए थे।

उन्हें शरद पवार ने पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया था। फिर भी वह छोड़कर चले गए। वहीं वह अपने साथ इतने साथ विधायक भी लेकर गये यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार की बात है तो यहां अभी यह संभव नजर नहीं आ रहा है। खास तौर पर राजद में फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है। हालांकि जदयू को लेकर उन्होंने कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर दिया।

महाराष्ट्र में हुए सियासी घटनाक्रम पर लालू बोले-शरद पवार की अपनी शक्ति और हैसियत है

महाराष्ट्र में शरद पवार के साथ हुए 'खेला' पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शरद पवार एक ताकत का नाम है। जिसे हिलाने का काम किया जा रहा है। शरद पवार की अपनी शक्ति और हैसियत है। शरद पवार के सामने भाजपा फेल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शरद यादव का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। 

लालू ने आगे कहा कि भाजपा का सफाया हो रहा है। बिहार में तो भाजपा का खेल चलने वाला ही नहीं है। नीतीश कुमार के पुस्तक का विमोचन करने से पहले लालू यादव ने कहा कि शरद पवार पर इसका कुछ भी असर पड़ने वाला नहीं है। कौन एमएलए कहां गया और नहीं गया...शरद पवार एक ताकत है।

उस ताकत को नरेन्द्र मोदी ने हिलाने की कोशिश की लेकिन सब फेल हो जाएगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र की तरह क्या बिहार में भी इसतरह का खेला हो सकता है? इस सवाल पर लालू प्रसाद ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का कोई खेला बिहार में कामयाब नहीं हो पाएगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रबिहारपटनालालू प्रसाद यादवशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीSupriya Suleअजित पवारप्रफुल्ल पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार