लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मुंबई में मादक पदार्थ मेफेड्रोन जब्त किया, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:41 IST

Open in App

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई और पड़ोसी उपनगरों में मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान के दौरान दो नाइजीरियाई लोगों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान, नवी मुंबई में छापेमारी के दौरान एनसीबी के दो अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एनसीबी टीम ने आरोपी व्यक्तियों से एमडी बरामद की। उन्होंने कहा, ‘‘टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित की शुक्रवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी भी इस अभियान का हिस्सा थी।’’ उन्होंने कहा, दीक्षित को सोमवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को एनसीबी की मुंबई जोनल टीम ने उपनगरीय जोगेश्वरी से एमडी मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अबुसुफियान खान को पकड़ा था और उसके पास से एमडी बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में, एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई महानगर क्षेत्र के वसई और नालासोपारा पूर्व में 57.3 ग्राम एमडी के साथ कम मात्रा में चरस और गांजा जब्त की। उन्होंने कहा कि इस मामले में रफीक मोहम्मद अली शेख और नाइजीरियाई नागरिक जॉनसेन माका को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एनसीबी अधिकारियों ने उपनगरीय गोरेगांव से अपराधी इरफान इकरामुद्दीन खान के पास से 52 ग्राम एमडी जब्त की। अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में एक अभियान में, एनसीबी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि में नाइजीरियाई नागरिक किंग्सले उकुवेजा के पास से कम से कम 55 ग्राम एमडी और गांजा जब्त की। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान, नाइजीरियाई लगभग 50 लोगों के साथ सामुदायिक रसोई में छिप गया और इस दौरान दो अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि एक अन्य अभियान में, एनसीबी मुंबई की एक टीम ने ठाणे जिले के मीरा रोड पर शुक्रवार को 65 ग्राम एमडी जब्त की और रियाज इकबाल टंडेल नामक एक व्यक्ति को पकड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, मुंबई NCB ने ड्रग्स तस्करी के मामले में लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीसमीर वानखेड़े ने आर्यन और शाहरुख खान पर ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया

भारतवानखेड़े पर NCB की रिपोर्ट में दावा, खर्चों को कम कर के दिखाया

बॉलीवुड चुस्कीआर्यन खान ड्रग्स केस में दर्ज एफआईआर में हुआ बड़ा खुलासा, समीर वानखेड़े पर सीबीआई ने लगाए गंभीर आरोप

भारतसमीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया, आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगने का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?