लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने रामपाल के घर की तलाशी ली, नाडियाडवाला पूछताछ के लिए पेश हुए

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:13 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में सोमवार को यहां अभिनेता अर्जुन रामपाल के आवास की तलाशी ली और उनसे 11 नवंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एजेंसी के अधिकारी के अनुसार, मुंबई के उपनगरीय इलाके बांद्रा में 47 वर्षीय अभिनेता के घर की तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये।

उन्होंने कहा कि रामपाल को समन भी जारी किया गया और उन्हें 11 नवंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया।

अधिकारी के अनुसार एनसीबी ने अभिनेता के कार चालक से भी सोमवार को कई घंटे तक पूछताछ की।

उन्होंने कहा कि इस बीच फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला सोमवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए एनसीबी के समक्ष पेश हुए। नाडियाडवाला के जुहू स्थित घर पर कथित रूप से गांजा मिलने के बाद रविवार को उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि नाडियाडवाला शाम में पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे। एजेंसी ने रविवार को उन्हें बुलाया था लेकिन वह तब पेश नहीं हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को एनसीबी की एक टीम ने नाडियाडवाला के आवास की तलाशी ली और 10 ग्राम गांजा जब्त किया था। यह गांजा वाहिद अब्दुल कादिर शेख उर्फ सुल्तान नामक व्यक्ति से खरीदा गया था जिसे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया था, ‘‘हमने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। जांच चल रही है।’’

एनसीबी ने मादक पदार्थ तस्करों और उनके ग्राहकों पर अपनी ताजा कार्रवाई के तहत अब तक नाडियाडवाला की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी के अनुसार आरोपियों से अब तक कुल 727.1 ग्राम गांजा, 74.1 ग्राम चरस, 95.1 ग्राम एमडी और 3,58,610 रुपये नकद जब्त किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज