लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, 8 नक्सली हुए घायल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 14, 2018 20:22 IST

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित टेटेमदगु के जंगल में आज सर्चिग पर निकले जवानों पर अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित टेटेमदगु के जंगल में आज सर्चिग पर निकले जवानों पर अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें 8 नक्सली घायल हो गए , इस बात की जानकारी खुद पुलिस के द्वारा दी गई है। 

बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया है कि मुठभेड़ के दौरान नक्सली कवर फायर देते हुए जंगलों की ओर भाग निकले। मौके पर सर्चिग के दौरान आईईडी सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। इसको नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार -2 की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। 

आईजी सिन्हा ने कहा कि डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम सर्चिग पर निकली थी। इस टीम ने नक्सलियों के मिल्रिटी बटालियन का कैंप तबाह कर दिया। अभी टीम जंगलों से वापस कैंप नहीं लौटी है। इस कारण ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। 

दूसरी तरफ, कोंडागांव पुलिस ने आज नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 5-5 किलो के आईईडी (टिफिन व पाइप बम), डेटोनेटर, बिजली वायर बरामद किया है। ग्रामीणों की जागरूकता और सूझबूझ से बड़को से आदनार के बीच नक्सलियों के बिछाए आईईडी को बरामद किया गया। दरअसल नक्सलियों ने बड़े हादसे को अंजाम देने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। 

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमलाछत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज