लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों ने अपहृत पुलिस अधिकारी की हत्या की

By भाषा | Updated: April 24, 2021 09:48 IST

Open in App

बीजापुर, 24 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से अपहृत एक पुलिस अधिकारी की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के पालनार क्षेत्र से बुधवार को अगवा किए गए पुलिस उप निरीक्षक मुरली ताती की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी तथा शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि नक्सलियों ने अपहृत पुलिस अधिकारी मुरली ताती की हत्या कर शव गंगालूर क्षेत्र के पुलशुम पारा में फेंक दिया है। जानकारी के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया तथा शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने शव के करीब एक पर्चा भी रखा था जिसमें ताती को जन अदालत में सजा दिए जाने की बात कही गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 21 तारीख को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पालनार क्षेत्र से मुरली ताती का अपहरण कर लिया था। पालनार ताती का गृह ग्राम है। वह बस्तर जिले के जगदलपुर में तैनात थे।

ताती के परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे जिसकी वजह से पिछले दो माह से कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुए थे।

राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में इस महीने की तीन तारीख को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 22 जवानों की मृत्यु हो गई थी तथा 31 अन्य जवान घायल हो गए थे।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ के आरक्षक राकेश्वर सिंह का अपहरण कर लिया था। बाद में सिंह को छोड़ दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल