लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक बेगुनाह नहीं, दाऊद की बहन से था लेनदेन, जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत से कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 07:22 IST

नवाब मलिक ने 5 जुलाई को जमानत मांगी थी और उनके वकील ने तर्क दिया कि उनकी गिरफ्तारी से संकेत मिलता है कि धन शोधन के लिए उन पर मुकदमा चलाने के लिए कोई अपराध नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक को धनशोधन के मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था ईडी ने अदालत से अर्जी खारिज करने का अनुरोध किया।ईडी ने कहा कि नवाब मलिक का भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर से लेनदेन था

मुंबईः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को यहां विशेष अदालत में कहा कि धनशोधन के मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक का भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर से लेनदेन था और उनके बेगुनाह होने का सवाल ही नहीं है।

ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल (एएसजी) अनिल सिंह ने यह तर्क मलिक की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिया और अदालत से अर्जी खारिज करने का अनुरोध किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक (63) को ईडी ने दाऊद इब्राहिम और उसके गुर्गों से संबंधित गतिविधि की जांच से जुड़े धनशोधन के मामले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था और इस समय वह न्यायिक हिरासत में हैं।

मलिक ने 5 जुलाई को जमानत मांगी थी और उनके वकील ने तर्क दिया कि उनकी गिरफ्तारी से संकेत मिलता है कि धन शोधन के लिए उन पर मुकदमा चलाने के लिए कोई अपराध नहीं है। हालांकि, ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया कि मलिक ने सितंबर 2005 में एक मनगढ़ंत पावर ऑफ अटॉर्नी का इस्तेमाल करते हुए, कुर्ला में गोवावाला कंपाउंड को हड़पने के लिए पारकर के साथ साजिश रची थी। चार्जशीट में दावा किया गया था कि भूमि से किराए और अन्य आय के माध्यम से उत्पन्न अपराध की आय राशि ₹15.99 करोड़ थी, जिसका इस्तेमाल आतंकी संगठनों के साथ सक्रिय सहयोग में आतंकी फंडिंग के लिए किया गया था।

टॅग्स :नवाब मलिकप्रवर्तन निदेशालयदाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है