लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक ने काशिफ खान से वानखेड़े के रिश्तों पर सवाल उठाए

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:46 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को सवाल खड़े किये कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) क्रूज पार्टी के आयोजकों में से एक काशिफ खान को क्यों बचा रहा है और मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के अधिकारी समीर वानखेड़े का काशिफ के साथ क्या संबंध है?

उन्होंने दावा किया कि खान और एनसीबी के मुंबई जोन के निदेशक वानखेड़े के बीच "मजबूत रिश्ता" है। एनसीबी ने गत माह क्रूज पर छापा मारा था।

मलिक ने एनसीबी के गवाह के पी गोसावी और दिल्ली के एक ‘मुखबिर’ के बीच कथित चैट को भी ट्वीट किया और कहा कि ट्वीट से पता चलता है कि वे उन लोगों को फंसाने की योजना बना रहे थे जो कॉर्डेलिया क्रूज पर पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। राकांपा नेता ने कहा, "यह समीर वानखेड़े की निजी सेना है, इसलिए उन्हें बहुत कुछ जवाब देना है।’’

के पी गोसावी क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी का गवाह है, जिसमें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कम से कम 20 लोगों को दो अक्टूबर को छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। गोसावी को पिछले महीने महाराष्ट्र पुलिस ने कथित जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मलिक के अनुसार, दिल्ली के "मुखबिर" ने गोसावी को खान और एक अन्य व्यक्ति (दुबे) के बारे में बताया था। मंत्री ने पूछा, “काशिफ खान से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है? काशिफ खान और समीर वानखेड़े के बीच क्या रिश्ता है?”

उन्होंने कहा कि यह एक सर्वविदित तथ्य है कि गोवा में रूसी माफिया के माध्यम से ड्रग्स का कारोबार चलता है। गोवा भी एनसीबी के मुंबई कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में है। मलिक ने आरोप लगाया, "गोवा में कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि ड्रग रैकेट काशिफ खान के माध्यम से फलता-फूलता है।’’ उन्होंने दावा किया कि काशिफ खान के खिलाफ कथित जालसाजी के कई मामले हैं, और आश्चर्य है कि एनसीबी उन्हें बचाने की कोशिश क्यों कर रहा था।

पिछले हफ्ते, कांग्रेस के मंत्री असलम शेख ने कहा था कि उन्हें काशिफ खान ने दो अक्टूबर को क्रूज पार्टी में आमंत्रित किया था।

मलिक ने यह भी कहा था कि काशिफ खान ने शेख और राज्य सरकार के शीर्ष मंत्रियों के बच्चों को पार्टी में लाने की बहुत कोशिश की थी। मलिक ने क्रूज पार्टी के छापे को फर्जी करार दिया और एनसीबी एवं वानखेड़े पर लोगों को फंसाने का आरोप लगाया।

वानखेड़े ने इससे पहले अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया था।

इस साल की शुरुआत में मलिक के दामाद समीर खान को एनसीबी ने कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज