लाइव न्यूज़ :

'अंतिम संस्कार के लिए मुसलमान और सरकारी दस्तावेज के लिए हिन्दू', नवाब मलिक ने वानखेड़े के मुस्लिम होने को लेकर पेश किया नया दस्तावेज

By अनिल शर्मा | Updated: November 25, 2021 12:23 IST

मलिक ने समीर की मां जाहेदा बानो का मृत्यु प्रमाण पत्र ट्वीट किया जिसमें उनके धर्म को हिंदू बताया गया है, जबकि अन्य दस्तावेज एक कब्रिस्तान का है जिसमें उनके धर्म को मुस्लिम बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमलिक काफी पहले से समीर पर आरोप लगाते आ रहे हैं कि वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैंहालांकि वानखेड़े और उनके परिवार ने मलिक के दावों का खंडन किया है

मुंबईःमहाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक उनके दामाद समीर खान और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के मुसलमान होने के दावे को लेकर एक और दस्तावेज सामने लाए हैं।

एनसीपी नेता मलिक ने समीर वानखेड़े की मां के अंतिम संस्कार से संबंधित दस्तावेज ट्वीट किया और वानखेड़े परिवार पर एक बार फिर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। मलिक ने दो दस्तावेज ट्वीट किए हैं जो वानखेड़े की दिवंगत मां से संबंधित है। एक उनका जन्म प्रमाण पत्र है जबकि दूसरा उनका मृत्यु प्रमाण पत्र।

मलिक ने समीर की मां जाहेदा बानो का मृत्यु प्रमाण पत्र ट्वीट किया जिसमें उनके धर्म को हिंदू बताया गया है, जबकि अन्य दस्तावेज एक कब्रिस्तान का है जिसमें उनके धर्म को मुस्लिम बताया गया है। मलिक ने दोनों को ट्वीट करते हुए लिखा-  एक और जालसाजी। अंतिम संस्कार के लिए मुस्लिम और सरकारी दस्तावेजों पर हिंदू?" धन्य हो दाउद ज्ञानदेव।

मलिक काफी पहले से समीर पर आरोप लगाते आ रहे हैं कि वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं और उन्होंने अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के तहत भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में नौकरी पाने के लिए अपने पिता की पिछली पहचान का इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने वानखेड़े की मां जाहेदा बानो से शादी करने से पहले एक मुस्लिम के रूप में धर्मांतरण किया था।

हालांकि वानखेड़े और उनके परिवार ने दावों का खंडन किया है और मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। गौरतलब बात है कि सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मलिक को वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी करने और सोशल मीडिया पोस्ट डालने से रोकने से इनकार कर दिया। उस आदेश को एनसीबी अधिकारी के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने खंडपीठ में चुनौती दी है।

क्रूज ड्रग भंडाफोड़ मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र के मंत्री समीर वानखेड़े पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसको लेकर मलिक और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर चल रहा है। पिछले दिनों नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को बचा रहे हैं। साथ ही फडणवीस पर "राजनीति का अपराधीकरण" करने का आरोप लगाया था

टॅग्स :नवाब मलिकSameer Wankhedeमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो