लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पहुंचा सिद्धू-कैप्टन का झगड़ा!, राहुल और प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, सौंपी चिट्ठी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2019 10:46 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मिले हैं। उन्होंने मुलाकात की एक तस्वीर भी ट्वीट की और बताया कि स्थिति की जानकारी उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सोमवार सुबह मुलाकात कीपिछले हफ्ते पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद राहुल से मिले सिद्धू लोकसभा चुनाव के दौरान ही बयानबाजी से सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर के बीच कड़वाहट सामने आ गई थी

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच झगड़े ने अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दरवाजे पर भी दस्तक दे दी है। पंजाबकांग्रेस में जारी तनातनी के बीच सिद्धू सोमवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले।

इस दौरान अहमद पटेल भी मौजूद रहे। सिद्धू ने इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी को एक चिट्ठी भी सौंपी। हालांकि, यह खुलासा नहीं हो सकता है कि यह चिट्ठी किस विषय में है और क्या बातें लिखी हैं। सिद्धू ने खुद राहुल गांधी से मिलने को लेकर तस्वीर भी ट्वीट की। सिद्धू ने ट्वीट किया, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष से मिला और उन्हें चिट्ठी दी, स्थिति के बारे में भी जानकारी दी!' 

बता दें कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच की कड़वाहट खुलकर सामने आ गई है। कुछ दिन पहले ही अमरिंदर ने अपने मंत्रियों की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें सिद्धू हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव में राज्य के शहरी इलाके में कांग्रेस के 'कमजोर प्रदर्शन' पर अमरिंदर सिंह ने यह बैठक बुलाई थी।

इसके बाद अमरिंदर ने पिछले हफ्ते पंजाब कैबिनेट में फेरबदल करते हुए सिद्धू से स्थानीय शासन विभाग लेकर बिजली तथा नयी एवं नवीकरणीय ऊर्जा का प्रभार दिया गया।

सिद्धू ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद आरोप लगाया कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सिद्धू ने पत्रकारों से तब कहा, 'मुझे हल्के में नहीं लिया जा सकता। मेरे विभाग पर सार्वजनिक रूप से निशाना साधा जा रहा हैं...मैंने हमेशा उन्हें बड़े भाई की तरह सम्मान दिया है। मैं हमेशा उनकी बात सुनता हूं। लेकिन इससे दुख पहुंचता है। सामूहिक जिम्मेदारी कहां गई?'  हालिया आम चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब की 13 में से आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। शिअद-भाजपा गठबंधन को चार और आप को एक सीट मिली थी। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज