लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सेवाओं पर केंद्र के विधेयक का समर्थन करेगी नवीन पटनायक की बीजेडी, विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का करेगी विरोध

By रुस्तम राणा | Updated: August 1, 2023 16:08 IST

पार्टी के राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा ने मंगलवार को कहा कि बीजेडी दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक का समर्थन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देBJD के राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा ने दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक का समर्थन करने की कही बातसाथ ही पार्टी ने सरकार के खिलाफ विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करने का भी फैसला लियाबीजेडी के फैसले से केंद्र की मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी

नई दिल्ली: नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) दिल्ली सेवाओं पर केंद्र के विधेयक का समर्थन करेगी। पार्टी के राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा ने मंगलवार को कहा कि बीजेडी दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक का समर्थन करेगी और सरकार के खिलाफ विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव का विरोध करेगी।

ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी के फैसले से केंद्र की मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी, जहां भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं है। बीजेडी के राज्यसभा में नौ सांसद हैं। पात्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली सेवाओं के मुद्दे पर विधेयक का समर्थन करने का फैसला किया है और वह अविश्वास प्रस्ताव का भी विरोध करेगी। 

एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि लगभग 109 सांसदों, जिनमें 26-सदस्यीय विपक्षी गुट इंडिया के सदस्य और कपिल सिब्बल जैसे कुछ निर्दलीय शामिल हैं, के विधेयक के खिलाफ मतदान करने की उम्मीद है। हालाँकि, यदि सभी 238 मौजूदा सदस्य उस दिन मतदान करते हैं तो यह अभी भी 120 के आधे आंकड़े से कम होगा। सदन की कुल सदस्य संख्या 243 है लेकिन कुछ रिक्तियां हैं।

विपक्षी समूह के 26 दलों में से कम से कम 18 की राज्यसभा में उपस्थिति है और उनके पास सामूहिक रूप से 101 सांसद हैं। इस ब्लॉक के अलावा, बीआरएस (सात सांसद) के भी विधेयक के खिलाफ मतदान करने की संभावना है, जबकि वाईएसआर कांग्रेस (नौ सांसद) इसका समर्थन कर सकती है।

सत्तारूढ़ एनडीए के पास उच्च सदन में 100 सांसद हैं, जबकि यह मनोनीत सदस्यों और निर्दलीय सदस्यों के साथ-साथ अन्य गुटनिरपेक्ष दलों पर भरोसा करेगा, जिन्होंने अतीत में विभिन्न मुद्दों पर उनके साथ मतदान किया है।

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसाBJDराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा