लाइव न्यूज़ :

Sikkim Floods: सिक्किम में कुदरत का कहर जारी; बादल फटने के बाद बाढ़ की स्थिति, 23 जवान लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2023 11:57 IST

सिक्कम के उत्तरी क्षेत्र में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीसता नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने के बाद अब 30 नागरिकों और 23 सैनिकों की लापता होने की बात सामने गई है। अब स्थिति का जायजा लेने खुद सीएम प्रेम तमांग पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी सिक्किम में स्थित ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से बाढ़ आ गई। बाढ़ में 23 जवानों के लापता होने की बात सामने आई हैइस अनहोनी पर राज्य के सीएम ने लोगों से विनम्र अपील की

Sikkim Floods: उत्तरी सिक्किम में स्थित ल्होनक झील के ऊपर बुधवार सुबह अचानक बादल फट जाने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से 23 जवानों और 30 नागरिकों की लापता होने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि ल्होनक झील पर बादल तो फटा ही था, लेकिन इसके बाद चुंगथांग बांध का पानी छोड़ने से तीस्ता नदी का 15-20 फीट की ऊंचाई तक जलस्तर एकदम से बढ़ गया और फिर, नदी के जल ने बाढ़ का रूप ले लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं। वहीं, नेशनल हाईवे 10 भी तीस्ता नदी के सामांतर में बना है और वह भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

अधिकारियों की मानें तो बुधवार सुबह यह आपदा 1:30 बजे शुरू हुई। यह बाढ़ उत्तरी सिक्कम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। 

अब स्थिति का जायजा लेने खुद राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग पहुंचे हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा, "मैं विनम्रतापूर्वक अपने सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि सभी सतर्क रहें और इस महत्वपूर्ण समय के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। यह जरूरी है कि हम संयम बनाए रखें और अपने क्षेत्र में तेजी से सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद करें।"

गुहावटी में डिफेंस के पीआरओ ने कहा है कि जो भी 23 सैनिक लापते हुए हैं उन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ में कुछ वाहन भी कीचड़ में डूब गए हैं। 

 

टॅग्स :सिक्किमभारतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट