लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2020: आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस? जानिए इसका उद्देश्य और इतिहास

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 2, 2020 18:54 IST

हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च को बड़ी धूम-धाम से मनाया जायेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा दिन या सप्ताह 4 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा।

Open in App

भारत में हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety and Security Day) 4 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को अब नेशनल सेफ्टी सप्ताह के रूप में भी मनाया जाने लगा है। हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च को बड़ी धूम-धाम से मनाया जायेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा दिन या सप्ताह 4 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्यइस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाना और दुर्घटनाओं को रोकना है। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तरीको से लोगों को अवगत कराया जाता है। इस पूरे सप्ताह में की जाने वाली प्रत्येक गतिविधी का एक मात्र उद्देश्य लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए जागरूक कर उन्हे सुरक्षा के विभिन्न तरीको से अवगत करना होता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहासइस दिन को अस्तित्व में लाने की पहल नेशनल सेफ्टी काउंसिल द्वारा ही की गई थी। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 4 मार्च 1972 से की गई थी। इस दिन भारत में नेशनल सेफ्टी काउंसिल की स्थापना हुई थी, इसलिए इस दिन को ही नेशनल सेफ्टी डे के रूप में मनाया जाता है। 

नेशनल सेफ्टी काउंसिल एक स्वशासी निकाय है, जो कि सार्वजनिक सेवा के लिए गैर सरकारी और गैर लाभकारी संगठन के रूप में कार्य करता है। इस संगठन की स्थापना साल 1966 में मुंबई सोसायटी अधिनियम के तहत हुई थी, जिसमें आठ हजार सदस्य शामिल थे।

टॅग्स :हिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज