लाइव न्यूज़ :

भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग 10 अवरुद्ध, बंगाल से कटा सिक्किम

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:52 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के भूस्खलन से अवरूद्ध होने के कारण बृहस्पतिवार को सिक्किम और पश्चिम बंगाल के बीच मुख्य मार्ग बाधित हो गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारी बारिश के कारण पत्थर और मिट्टी पहाड़ी से नीचे आई जिससे पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में 29 मील क्षेत्र में राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। यह स्थान हिमालयी राज्य के रांगपो बार्डर से 60 किलोमीटर दूर है। बीआरओ अधिकारी ने कहा कि मलबे को हटाकर राजमार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कम से कम एक ओर से यातायात को बहाल किया जा सके, लेकिन लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से मलबा आने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। वाहनों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस मानसून सीजन में भूस्खलन के कारण तीसरी बार राजमार्ग अवरुद्ध हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचीन सीमा पर तेजी से हो रहा है सड़क निर्माण, साल भर देश से जुड़ा रहेगा लेह, 15,800 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग काम अगले कुछ हफ्तों में शुरू होगा

भारतअब अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक पहुंचेंगे सेना के भारी वाहन और हथियार, पीएम मोदी ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सेला सुरंग का उद्घाटन किया

भारतब्लॉग: बचाव दल के जांबाज कर्मियों को सलाम

भारतसुरंग हादसा: वर्टिकल ड्रिलिंग का काम लगभग 30 मीटर तक कर लिया गया है, बैकअप संचार भी स्थापित किया गया

भारत'स्कूल जाते रहना और पढ़ाई जारी रखना', सुरंग में फंसे मजदूर ने बेटे को दिया संदेश, गांव में जारी है पूजा-पाठ

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल