लाइव न्यूज़ :

"नियत में खोट और गरीब पर चोट", पीएम मोदी ने जनता को किया सतर्क, बोले- 'फर्जी गारंटी' से सावधान

By अंजली चौहान | Updated: July 1, 2023 21:02 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश का दौरा किया जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया। जनता से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष के वादो को फर्जी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशानापीएम ने जनता से विपक्ष के वादों पर सावधान रहने के लिए कहा पीएम ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी मतलब नियत में खोट

शहडोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन एवं 3.5 करोड़ पीवीसी आयुष्मान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षियों पार्टियों पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री ने आम जनता को संबोधित करते हुए उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि परिवार केंद्रित पार्टियों की फर्जी गारंटी से सावधान रहें। 

उन्होंने कहा कि आपको उन लोगों से सावधान रहना होगा जो झूठी गारंटी देते हैं। कांग्रेस की चुनावी गारंटी से एक ही अनुमान लगाया जा सकता है - 'नीयत में खोट और गरीब पर चोट'

केंद्र की पिछली सरकारों पर गरीबों और वंचित वर्गों के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''पिछली सरकारें पिछले 70 वर्षों में मुश्किल से भोजन कर पाती थीं। लेकिन वर्तमान सरकार ने गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न की गारंटी देकर स्थिति को प्रभावी ढंग से बदल दिया है।

विपक्षी दलों द्वारा अपने शासन वाले राज्यों में मुफ्त बिजली की गारंटी पर, पीएम मोदी ने कहा कि इसका मतलब है कि बिजली दरें बढ़ाई जाएंगी। जहां आप शासित दिल्ली सरकार उपभोक्ताओं को एक निश्चित सीमा तक मुफ्त बिजली प्रदान करती है, वहीं कर्नाटक में कांग्रेस सरकार 'गृह ज्योति' योजना शुरू करने के लिए तैयार है, जो बिजली उपभोक्ताओं को समान लाभ का वादा करती है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी की महिलाओं के लिए फ्री बस से की योजना पर हमला बोलते हुए कहा कि जब कोई सरकार सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की पेशकश करती है, तो इसका मतलब है कि परिवहन प्रणाली अब आत्मनिर्भर नहीं है और विनाश की राह पर है।

उन्होंने कहा कि जब उच्च पेंशन के वादे किए जाते हैं, तो इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों का वेतन कम हो जाएगा और देरी से मिला करेगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसमध्य प्रदेशमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज