लाइव न्यूज़ :

गरीबों तक दवाओं की पहुंच सबसे बड़ी चिंता हैः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By भारती द्विवेदी | Updated: June 7, 2018 12:01 IST

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने स्वास्थ्य की अहमियत पर बात करते हुए कहा- 'हर सफलता और समृद्धि का आधार स्वास्थ्य होता है।'

Open in App

नई दिल्ली, 7 जून: केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रोज नमो ऐप के जरिए लोगों से जुड़ रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने आज को स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया है। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने कहा कि नमो ऐप के जरिए लोगों से सीधी बात करने और उनके अनुभवों को जानने का सौभाग्य मिला है। स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों को स्वास्थ्य की अहमियत समझाते हुए उन्होंने कहा- 'हर सफलता और समृद्धि का आधार स्वास्थ्य होता है।'

4 साल बाद पीएम मोदी को क्यों समझना पड़ा 'स्टार्टअप्स' का मतलब, क्या स्टार्टअप्स हैं नौकरी का विकल्प?

लाभर्थियों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी की बड़ी बातें:

- हमारी लगातार कोशिश प्रत्येक भारतीय के लिए किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की है।

- गरीबों तक दवाओं की पहुंच सबसे बड़ी चिंता है।

- भारतीय जन औषधि परियोजना से पूरे भारत में काफी लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

- बीमारी सिर्फ शारीरिक कष्ट नहीं देती है। बल्कि इसका असर सामाजिक और आर्थिक भी होता है।

- सरकार ने स्टेंट की कीमतों में काफी कमी की है और इससे गरीबों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ हो रहा है।

- सेहतमंद भारत बनाने में स्वच्छ भारत मिशन मुख्य भूमिका निभा रहा है।

बता दें कि केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री हर रोज नमो ऐप के जरिए लोगों से बातचीत कर रहे हैं। इस सिलसिले में पीएम मोदी ने बुधवार (6 जून) को स्टार्टअप्स की बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'स्टार्टअप्स ना केवल बड़े शहरों में शुरू हो रहे है बल्कि छोटे शहर और गांव भी स्टार्टअप्स के अग्रणी केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं'।

देखिए पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान क्या कहा:

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज