लाइव न्यूज़ :

शपथ समारोह: इस बार दिल्ली से इन नेताओं को मिल सकती है मोदी मंत्रिमंडल में जगह

By स्वाति सिंह | Updated: May 30, 2019 14:57 IST

शपथ समारोह से पहले पीएम मोदी बृहस्पतिवार की शाम साढे़ चार बजे प्रधानमंत्री आवास पर मंत्री पद की शपथ ग्रहण लेने के लिए चुने गए नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है।भारत के अलावा बिम्सटेक में बांग्लादेश, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोबारा पीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले शाम 4 बजे पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास पर अपने नए मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बार संभावना जताई जा रही है कि इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

मोदी मंत्रिमंडल में इस बार दिल्ली से मनोज तिवारी और डॉ हर्षवर्धन को भी शामिल किया जा सकता है। उत्तर पूर्व दिल्ली सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपनी निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की शीला दीक्षित को करीब तीन लाख 66 हजार वोटों के अंतर से परास्त किया है। चांदनी चौक और नई दिल्ली सीटों पर बीजेपी के हर्षवर्धन 2,28,145 लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल को हराया। 

शपथ समारोह में शामिल होंगे आठ हजार मेहमान

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब आठ हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। साल 2014 में मोदी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दक्षेस देशों के प्रमुखों सहित 3500 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में शपथ दिलाई थी।

इस बार शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों में बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, म्यामां के राष्ट्रपति यू विन मिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग ने शामिल होने की पुष्टि पहले ही कर दी है।

थाईलैंड से उसके विशेष दूत जी बूनराच देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत के अलावा बिम्सटेक में बांग्लादेश, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। इन नेताओं के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति जीनबेकोव और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

मोदी नीत बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों में से 303 सीटें जीतकर सत्ता में बहुमत के साथ वापसी की है। 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीमनोज तिवारीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज