लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार: ट्रंप ने कहा- नरेंद्र मोदी चीन को लेकर ‘अच्छे मूड’ में नहीं हैं, भारत ने बातचीत से किया इनकार, पढ़ें अन्य खबरें

By भाषा | Updated: May 29, 2020 15:05 IST

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी से बात होने के बयान पर भारत सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हाल में कोई बातचीत नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर मौजूदा हालात को लेकर सरकार की ‘चुप्पी’ से अटकलों को बल मिल रहा है।भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि यदि वे पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो ट्रनों में यात्रा नहीं करें।

नयी दिल्ली: भाषा की विभिन्न फाइलों से शुक्रवार दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

राहुल चीनचीन के साथ सीमा पर हालात के बारे में देश को अवगत कराए सरकार: राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर मौजूदा हालात को लेकर सरकार की ‘चुप्पी’ से अटकलों को बल मिल रहा है और ऐसे में सरकार को सही स्थिति के बारे में देश को बताना चाहिए।

ट्रम्प चीन-भारत चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर ‘अच्छे मूड’ में नहीं हैं मोदी : ट्रम्प वाशिंगटन, भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर मध्यस्थता करने की पेशकश दोहराते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की जो दोनों देशों के बीच ‘‘बड़े टकराव’’ को लेकर ‘‘अच्छे मूड’’ में नहीं है।

भारत-अमेरिका ट्रम्प प्रधानमंत्री मोदी और ट्रम्प के बीच हाल में कोई बातचीत नहीं हुई : सरकारी सूत्र नयी दिल्ली, सरकार के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हाल में कोई बातचीत नहीं हुई है।

रेल श्रमिक अपील श्रमिक ट्रेन: रेलवे ने पहले से बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं से यात्रा नहीं करने की अपील की नयी दिल्ली, श्रमिक विशेष ट्रेनों में लोगों की मौत की खबरों के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि यदि वे पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो वे इन ट्रनों में यात्रा नहीं करें।

वायरस संरा वैश्विक उत्पादन कोविड-19 से वैश्विक उत्पादन में हो सकता है 8500 अरब डॉलर का नुकसान: संरा महासचिव संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 महामारी अकल्पनीय तबाही का कारण बन सकती है और इससे भीषण भूख और अकाल की शुरूआत हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस महामंदी का अगर सभी राष्ट्रों ने मिलजुलकर जवाब नहीं दिया तो वैश्विक उत्पादन में 8500 अरब डॉलर की कमी होगी।

ट्रंप सोशल मीडिया आदेश ट्रंप ने बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों पर निशाना साधते हुए शासकीय आदेश पर दस्तखत किए वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को तीसरे पक्ष के उपयोगकर्ताओं द्वारा डाली गयी सामग्री पर मिले कानूनी संरक्षण को समाप्त करने के उद्देश्य से एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

खेल फुटबाल रूस दर्शक अगले महीने स्टेडियम जाकर मैच देख पाएंगे रूसी फुटबाल प्रेमी मास्को, रूसी अधिकारियों ने कहा है कि अगले महीने जब देश की प्रीमियर लीग के निलंबित सत्र की बहाली होगी तो कम संख्या में दर्शकों को भी स्टेडियम में आने की अनुमति दी जाएगी।

खेल आस्ट्रेलिया टी20 कप क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने माना टी20 विश्व कप का भाग्य अनिश्चित मेलबर्न, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि कोविड-19 महामारी के चलते वैश्विक यात्रा प्रतिबंधों के कारण आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप का भाग्य अनिश्चित बना हुआ है जिससे उनकी संस्था को राजस्व का काफी नुकसान हो सकता है।  

टॅग्स :इंडियाडोनाल्ड ट्रम्पचीनअमेरिकानरेंद्र मोदीभारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला