लाइव न्यूज़ :

पीएम आवास योजना की अवधि को शहरी क्षेत्र में दो साल और बढ़ा सकती है मोदी सरकार

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2022 10:01 IST

गांव के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। इस योजना का विस्तार अब साल 2024 तक किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशहरी क्षेत्रों में पीएम आवास योजना (पीएमएवाई) की समय की अवधि बढ़ाई जा सकती है।राज्यों से अधिक मांग और अधिक घरों को योजना के तहत मंजूरी मिलने की वजह से बढ़ सकती है अवधि।

नई दिल्ली: शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास योजना (पीएमएवाई) की समय की अवधि को सरकार और बढ़ा सकती है। योजना की अवधि पहले ही अपने असल अवधि से अधिक होने जा रही है। ऐसे में सरकार इसे बढ़ाकर घरों के निर्माण को पूरा करने के लिए मार्च 2024 तक योजना का विस्तार करने के लिए तैयार है। 

शहरी क्षेत्रों में हर परिवार को पक्की घर दिलाने वाली इस PMAY योजना को जून 2015 में शुरू किया गया था। सरकार ने शुरुआत में मार्च 2022 की समय सीमा तय की थी। हालांकि, सूत्रों के अनुसार राज्यों से अधिक मांग के कारण और घरों को मंजूरी मिलने के साथ, निर्माण कार्यों को पूरा करने में अब और समय लगेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के अनुसार केंद्र ने इस फ्लैगशिप योजना के तहत अब तक करीब 1.23 करोड़ घरों को मंजूरी दी है और इनमें से करीब 98.4 लाख घरों का निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लाभार्थियों को करीब 58.7 लाख घर सौंपे गए हैं या पूरे हो चुके हैं।

सभी राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश ने इस योजना में 17.6 लाख घरों की समग्र स्वीकृति की तुलना में 10 लाख घरों के निर्माण के साथ अब तक की सबसे अच्छी प्रगति दर्ज की है। गुजरात में 7.3 लाख घर पूरे हो चुके हैं या वितरित किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (6.7 लाख) और मध्य प्रदेश में 5 लाख से कुछ अधिक घरों के निर्माण पूरे हो गए हैं। तमिलनाडु में ऐसे 4.7 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है।

पिछले साल दिसंबर में कैबिनेट ने प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्रामीण इलाकों में कार्यों की अवधि में विस्तार को मंजूरी दी थी। इसके बाद जिसे मार्च 2021 से मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos