लाइव न्यूज़ :

बिहार: नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ हुई FIR, जमीन कब्जा करने का है आरोप

By भारती द्विवेदी | Updated: February 8, 2018 12:56 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत 32 लोगों पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत भी हुआ है। 

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह पर जमीन सौदे में फर्जीवाड़े का केस दर्ज हुआ है। मंत्री गिरिराज सिंह पर ये आरोप है कि उन्होंने पटना के दानापुर में स्थित दो एकड़ 56 डिसमिल जमीन पर जबरन कब्जा किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रामनारायण प्रसाद नामक शख्स ने पटना व्यवहार न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया था। रामनारायण दानापुर के आसोपुर गांव के रहनेवाले हैं। मंत्री गिरिराज सिंह समेत 32 लोगों पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

गिरिराज सिंह पर केस दर्ज होने के बाद बिहार में विपक्ष के तेवर तेज हो गए हैं। विपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा- 'गिरिराज सिंह को फौरन इस्तीफा देना चाहिए। नैतिकता का ढोल पीटने वाले अब कौन से बिल में छिपे हैं? सुशील मोदी जी मुंह में दही जमाए हुए हैं।'

मामला सामने आने के बाद से तेजस्वी यादव ट्विटर के जरिए जमकर बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर भी हमला किया है।

गिरिराज सिंह बिहार के नवादा जिले से भाजपा के सांसद हैं। अभी उनके पास सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय है।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबीजेपीतेजस्वी यादवनितीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट