लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की नई मंत्रिपरिषद से साधे जाएंगे कई समीकरण, उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर दलित-पिछड़ों को ज्यादा प्रतिनिधित्व

By अभिषेक पारीक | Updated: July 7, 2021 20:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल करने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ मंत्रियों को प्रमोट किया जाएगा और बड़ी संख्या में नए मंत्री बनाए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनई मंत्रिपरिषद में मंत्रियों को सोच-विचार कर और बहुत से समीकरणों को ध्यान में रखकर चुना है। मंत्रिपरिषद में विस्तार ऐसे वक्त हो रहा है जब उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इस मंत्रिपरिषद विस्तार में पीएम मोदी दलित और पिछड़ों को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल करने जा रहे हैं। इस दौरान कुछ मंत्रियों को प्रमोट किया जाएगा और बड़ी संख्या में नए मंत्री बनाए जाएंगे। हालांकि मंत्रिपरिषद विस्तार से पूर्व नए मंत्रियों के नाम जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं। ये पता लगाना मुश्किल नहीं है कि प्रधानमंत्री ने अपनी नई मंत्रिपरिषद में मंत्रियों को बहुत ही सोच-विचार कर चुना है और बहुत से समीकरणों को ध्यान में रखा गया है। 

मंत्रिपरिषद में फेरबदल ऐसे समय में हो रहा है जब देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश चुनावों की छाप भी इस फेरबदल में साफ देखी जा सकती है। 

उत्तर प्रदेश से सात नेताओं को मंत्रिपरिषद में स्थान मिल सकता है। भाजपा की कोशिश है कि मंत्रिपरिषद फेरबदल में ऐसे मंत्रियों को शामिल किया जाए, जिनके चलते सामाजिक और चुनावी समीकरणों को साधा जा सके। यही कारण है कि पार्टी दलितों और पिछड़ी जातियों को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने जा रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से छह भाजपा और एक अपना दल से होंगे। भाजपा के छह मंत्रियों में से तीन दलित, दो पिछड़े और एक ब्राह्मण समुदाय से हैं। 

उत्तर प्रदेश से मंत्री बनने वालों में जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें मोहनलालगंज सीट से सांसद कौशल किशोर का नाम भी शामिल है। उनके साथ जालौन से भानु प्रताप वर्मा और आगरा से एसपी सिंह बघेल भी शामिल हैं। यह सभी सुरक्षित सीटें हैं। 

वहीं पिछले समुदाय से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, महाराजगंज से छह बार के सांसद पंकज चौधरी का नाम भी बताया जा रहा है। इसके साथ ही खीरी लोकसभा से सांसद अजय मिश्रा को ब्राह्मण चेहरे के रूप में शामिल किए जाने की बात सामने आ रही है। जबकि अपना दल की अनुप्रिया पटेल को एक बार फिर मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। वे पिछड़ी जाति से आती हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू