लाइव न्यूज़ :

हिमाचलः जयराम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी और शाह

By IANS | Updated: December 24, 2017 20:36 IST

पीएम मोदी और अमित शाह 27 दिसंबर को जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए जाने के समारोह में भाग लेंगे। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 27 दिसंबर को जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए जाने के समारोह में भाग लेंगे। पार्टी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के विश्वासपात्रों में से एक ठाकुर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। ठाकुर नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ राज्य की राजधानी शिमला के रिज क्षेत्र में शपथ ग्रहण करेंगे।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। इससे पहले, भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों ने पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर को अपना नेता चुना।  वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बाद में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की है। कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही चुनाव में दो निर्दलीय और मार्क्‍सवादी कम्युनस्टि पार्टी के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहहिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्रीहिमाचल विधासभा चुनाव 2017बीजेपीजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला