लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Pathanamthitta: 'कांग्रेस-लेफ्ट', जहां से हारते हैं वहां लौटते नहीं, पीएम ने कहा, 'केरल में कमल खिलने वाला है

By धीरज मिश्रा | Updated: March 15, 2024 15:01 IST

PM Modi In Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल के दौरे पर थे। पीएम ने इस दौरान एक सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि इस बार केरल में कमल खिलने वाला हैकांग्रेस और लेफ्ट की स्थिति यह है कि जिस राज्य से यह चुनाव हारते हैं वहां यह दोबारा वापसी नहीं कर पाते हैंपीएम ने कहा कि महिलाएं, युवा और केरल के समाज का हर वर्ग भय में जी रहा है

PM Modi In Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल के दौरे पर थे। पीएम ने इस दौरान एक सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि इस बार केरल में कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट की स्थिति यह है कि जिस राज्य से यह चुनाव हारते हैं वहां यह दोबारा वापसी नहीं कर पाते हैं। कांग्रेस ने सत्ता के लालच में जिस तरह से खेल खेलें, राज्यों को बर्बाद किया। लोग अच्छी तरह जानते हैं।

जिस राज्य से यह पराजित होते हैं वहां के लोग इन्हें वापिस लौटने नहीं देते। तमिलनाडु ने 1962 में आखिरी चुनाव जीता था, यूपी, गुजरात बिहार में कांग्रेस 4 दशक पहले आखिरी चुनाव जीता। उड़ीसा में भी कांग्रेस 3 दशक से बाहर ही है। देश के कितने ही राज्यों से बाहर है। कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं है। त्रिपुरा, बंगाल इन राज्यों से लेफ्ट पार्टियों का सितारा चमकता था।

3 से 4 दशक तक इन्हीं की चलती थी। त्रिपुरा बंगाल से उन्हें हटाया तो कितने ही साल हो गए कांग्रेस और लेफ्ट को घुसने नहीं दिया जाता है। लोगों को पता है कि कांग्रेस पर भरोसा किया। जितने साल लेफ्ट पर भरोसा किया। उतने साल सर्वाधिक नुकसान हुआ।

पीएम मोदी ने कहा कि केरल में भ्रष्ट और नाकाबिल सरकार होने का बहुत बड़ा नुकसान केरल के सभी लोगों को उठाना पड़ा रहा है। पथनमथिट्टा का माहौल बता रहा है कि इस बार केरल में कमल खिलने जा रहा है। बीजेपी यहां की युवा ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। इसलिए केरल के लोग कह रहे है कि अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि केरला में बीजेपी के सांसद होंगे तो यहां की भावनाओं को केंद्र तक आसानी से पहुंचाया जाएगा।

पीएम ने कहा कि महिलाएं, युवा और केरल के समाज का हर वर्ग भय में जी रहा है, और राज्य पर शासन करने वाले लोग शांतिपूर्ण नींद का आनंद ले रहे हैं। केरल को बचाने का एकमात्र रामबाण इलाज कांग्रेस और एलडीएफ से छुटकारा पाना है। यह एकमात्र समाधान है जिसके माध्यम से केरल के लोगों को न्याय मिलेगा।

टॅग्स :केरलKerala Congressकेरला कांग्रेस (एम)नरेंद्र मोदीमोदीमोदी भक्तमोदी सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो