लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का वाराणसी में दूसरा दिन, कई विकास परियोजनाओं का कर सकते हैं उद्घाटन 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 18, 2018 06:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन के मौके पर यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में कमल के फूल चढ़ाये और दुग्धाभिषेक किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।  

Open in App

वाराणसी, 18 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को वाराणसी में अपना 68वां जन्मदिन मनाने पहुंच थे। पीएम मोदी ने 17 सितंबर की रात वाराणसी में ही गुजारी। वाराणसी में पीएम मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कई खास तैयारियां की गईं हैं। खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का सर्वक्षण किया है। पीएम मोदी वाराणसी में 18 सितंबर को भी रहेंगे। पहला दिन उन्होंने नरउर गांव में एक प्राथमिक स्कूल के बच्चों के साथ बिताया और रात में काशी विश्वनाथ में पूजा की। 

खबरों के मुताबिक आज( 18 सिंतबर) को  पीएम मोदी वाराणसी में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे साथ ही कई प्रोजेक्टों की नींव भी रखेंगे। एनडीटीवी के मुताबिक इन परियोजानाओं की लागत पॉंच सौ करोड़ रुपये से भी अधिक है। हालांकि अभी इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

पीएम मोदी ने जन्मदिन के मौके पर यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में कमल के फूल चढ़ाये और दुग्धाभिषेक किया। इस मौके पर सीएम योगी भी मौजूद थे।  मोदी ने बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।  

प्रधानमंत्री ने मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का औचक दौरा किया और प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर कुछ समय बिताया। इसके बाद वह डीजल रेल कारखाना (डीरेका) के अतिथिगृह चले गये जहां वह रात में ठहरेंगे।  

विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने काशी विद्यापीठ और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उन छात्रों से बातचीत की जो डीरेका में गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं। मोदी ने नरूर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से भी संवाद किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला