लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी पर शिकंजा कसने की तैयारी, सीआईडी ने किया तलब, 6 सितंबर को पेशी, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2021 11:58 IST

नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी को सीआईडी मुख्यालय में जांच अधिकारियों के समक्ष सोमवार को पेश होने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।सीआईडी अब तक 11 पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।जांच दल के सदस्य अधिकारी के पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित आवास ‘शांति कुंज’ भी गए थे।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को उनके एक अंगरक्षक की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में समन भेजा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अधिकारी को यहां भवानी भवन स्थित सीआईडी के मुख्यालय में जांच अधिकारियों के समक्ष सोमवार को पेश होने को कहा गया है। अधिकारी के अंगरक्षक शुभव्रत चक्रवर्ती ने 2018 में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

सीआईडी ने इस मामले की जांच के लिए एक दल गठित किया था। चक्रवर्ती की पत्नी ने कंतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मृत्यु के मामले में जांच की मांग की थी। इस मामले में सीआईडी अब तक 11 पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

इससे पहले जांच दल के सदस्य अधिकारी के पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित आवास ‘शांति कुंज’ भी गए थे। राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान चक्रवर्ती उस समय से अधिकारी के सुरक्षा घेरे में शामिल थे जब वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा दस्ते में शामिल रहे।

टॅग्स :Shubhendu Adhikariपश्चिम बंगालWest BengalकोलकाताटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल