लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से हटाई गई आरपीएन सिंह की नेमप्लेट, सामने आई तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2022 16:39 IST

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से आरपीएन सिंह की नेमप्लेट हटा दी गई है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से आरपीएन सिंह की नेमप्लेट हटा दी गई है।आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनके लिए एक नयी शुरुआत है।

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से आरपीएन सिंह की नेमप्लेट हटा दी गई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि सिंह ने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कांग्रेस से अपने इस्तीफे की जानकारी दी।

ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा भाजपा में शामिल होना उनके लिए एक नयी शुरुआत है। मालूम हो, आरपीएन सिंह का भाजपा में शामिल होना उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। वैसे तो पिछले कुछ समय से ही आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद के सदस्य रहे आरपीएन सिंह काफी समय से कांग्रेस में अलग-थलग महसूस कर रहे थे।

बताते चलें कि आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है जो कुशीनगर जिले के पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर साल 1996, 2002 और साल 2007 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद वह कुशीनगर से 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, इसके बाद के चुनावों में उन्हें लगातार हार का ही सामना करना पड़ा। 

भाजपा में शामिल होने से पहले सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र की प्रति ट्विटर पर साझा की और कहा, "आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।" उन्होंने इस्तीफे में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा है, "मैं राष्ट्र, लोगों और पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए आपका (सोनिया) धन्यवाद करता हूं।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल