लाइव न्यूज़ :

‘वर्क फ्रॉम होम’ के दौरान बढ़े आपसी सहमति से तलाक के मामले, पारिवारिक न्यायालय में हर दिन औसतन 2 याचिकाएं...

By सौरभ खेकडे | Updated: March 1, 2022 19:21 IST

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में नागपुर के पारिवारिक न्यायालय में ‘म्यूचुअल डिवोर्स’ याचिकाओं की संख्या बीते 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ गई.

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी से अक्तूबर 2021 की अवधि में नागपुर के पारिवारिक न्यायालय में कुल 787 याचिकाएं यानी हर दिन औसतन 2 याचिकाएं दायर हुई. ‘वर्क फ्रॉम होम’ कल्चर के दौरान घरेलू हिंसा बढ़ने की पुष्टि तो राष्ट्रीय महिला आयोग पहले ही कर चुका है.पत्नी के साथ तालमेल नहीं बन पाया. आपस में असहमतियां थी, एक दूसरे के साथ रह पाना मुश्किल हो गया था.

नागपुरः वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन ने केवल लोगों की ‘प्रोफेशनल लाइफ’ ही खराब नहीं की, बल्कि निजी जीवन पर भी व्यापक असर डाला. ‘वर्क फ्रॉम होम’ कल्चर के दौरान घरेलू हिंसा बढ़ने की पुष्टि तो राष्ट्रीय महिला आयोग पहले ही कर चुका है.

 

लेकिन अगर पारिवारिक न्यायालयों के आंकड़ें खंगाले तो पता चलता है कि इस दौरान सहमति से अपनी राहें अलग करने वालों की संख्या भी कम नहीं है. लोकमत समाचार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में नागपुर के पारिवारिक न्यायालय में ‘म्यूचुअल डिवोर्स’ याचिकाओं की संख्या बीते 5 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ गई. जनवरी से अक्तूबर 2021 की अवधि में नागपुर के पारिवारिक न्यायालय में कुल 787 याचिकाएं यानी हर दिन औसतन 2 याचिकाएं दायर हुई.

वर्ष- दायर याचिकाएं- निपटारा की गई

2017-645-636

2018-663-696

2019-743-647

2020-528-494

2021-787-743

ये है मुख्य कारण:

‘म्यूचुअल डिर्वाेस’ झंझट मुक्त है...

मेरा अपनी पत्नी के साथ तालमेल नहीं बन पाया. आपस में असहमतियां थी, एक दूसरे के साथ रह पाना मुश्किल हो गया था. बात इतनी बिगड़ गई थी कि हमारी एक साथ रहने की गुंजाइश नहीं बची थी. काफी कानूनी पचड़ों के बाद दोनों पक्षों ने आपस में सहमति बनाई और म्यूचुअल डिवोर्स अर्जी दायर की, जहां उन्हें आसानी से तलाक मिल गया.

मुझे याद है उस दिन कोर्ट में उस दिन हमारी ही तरह म्यूचुअल डिवोर्स के 3-4 मामले और थे. - अंकित (परिवर्तित नाम) > वर्क फ्रॉम होम में बढ़े आंकड़े सामान्य दिनों में जब नई शादी होती है तो दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ, हनीमून पीरियड और बाहर घूमने-फिरने की आजादी के कारण नव-दंपत्तियों के संबंध गहरे होते हैं.

लेकिन वर्क फ्रॉम होम के कल्चर में में 24 घंटे अपने घरों में कैद रह कर एक दूसरे के साथ युवा तालमेल नहीं बिठा सके. इसलिए वर्ष 2020-21 में म्यूचुअल डिवोर्स के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं. - शर्मिला चरलवार, अधिवक्ता नागपुर पारिवारिक न्यायालय

टॅग्स :कोरोना वायरसनागपुरकोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी