लाइव न्यूज़ :

21 माह में बनने वाले फ्लाईओवर को लग जाएंगे 28 महीने, अभी भी शेष हैं 30 फीसदी काम

By वसीम क़ुरैशी | Updated: January 22, 2021 17:07 IST

पुल का निर्माण मार्च 2021 में पूरा कर लिया जाएगा. इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 1 दिसंबर 2018 से शुरू हुआ. इसे 21 माह बाद यानी 31 अगस्त 2020 को पूर्ण होना था.

Open in App
ठळक मुद्देफ्लाईओवर में अभी दोनों ओर के रैम्प का डामरीकरण व बीच के अंडरपास वाले हिस्से पर कांक्रीटीकरण शेष है.बूटीबोरी इंडस्ट्रियल एरिया के लिए भी आवाजाही करने वाले कर्मचारियों की काफी संख्या है. अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वालों को भारी असुविधाएं झेलनी पड़ रही हैं.

नागपुरः नागपुर-वर्धा हाईवे नंबर 44 पर बूटीबोरी चौक पर बीते 21 माह से निर्माणाधीन फ्लाईओवर को अब 26 महीने गुजर गए हैं लेकिन ये अपूर्ण है.

हालांकि अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) दावा कर रही है कि इस पुल का निर्माण मार्च 2021 में पूरा कर लिया जाएगा. इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 1 दिसंबर 2018 से शुरू हुआ. इसे 21 माह बाद यानी 31 अगस्त 2020 को पूर्ण होना था.

इस 4 लेन पुल की कुल लंबाई 1.8 किमी है. 51.193 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे इस फ्लाईओवर में अभी दोनों ओर के रैम्प का डामरीकरण व बीच के अंडरपास वाले हिस्से पर कांक्रीटीकरण शेष है. बूटीबोरी चौक पर निर्माणाधीन पुल के दोनों ओर से आवाजाही के लिए सिंगल लेन सड़क छोड़ी गई है लेकिन भारी यातायात के चलते ये भी कम ही पड़ रही है.

यहां ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए दोनों ओर दो कर्मचारी नियमित रूप से तैनात रहते हुए थोड़ी-थोड़ी देर वाहनों को रोककर गुजार रहे हैं. संकरेपन और भारी यातायात के चलते यहां अक्सर जाम लग जाता है. चौक से ही जुड़े हुए बस्ती के रास्ते भी हैं. ठीक चौक पर ही मॉल व अन्य प्रतिष्ठान होने के चलते आसपास से यहां बड़े पैमाने पर ग्राहक भी जुटते हैं.

बूटीबोरी इंडस्ट्रियल एरिया के लिए भी आवाजाही करने वाले कर्मचारियों की काफी संख्या है. ऐसे में जाम के दौरान उन्हें भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. पैदल चलने के लिए जगह नहीं पुल के दोनों ओर कांक्रीट वाली नालियां बनी हैं लेकिन यहां कई जगह जलाऊ लकड़ियां रखी गई हैं तो कई दुकानदारों ने अपने बोर्ड लगा रखे हैं. अतिक्रमण के चलते पैदल चलने वालों को भारी असुविधाएं झेलनी पड़ रही हैं.

टॅग्स :नागपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर