लाइव न्यूज़ :

Nagpur Violence: शर्मनाक, इंसान नहीं भेड़िया?, दंगाइयों की भीड़ ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 14:58 IST

Nagpur Violence: गणेशपेठ थाने में दर्ज की गई एक प्राथमिकी में कहा गया है कि शहर के भालदारपुरा चौक पर लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ और पुलिसकर्मियों पर हमला करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कुल 57 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।रात साढ़े सात बजे के करीब मध्य नागपुर में हिंसा भड़क गई और पुलिस पर पथराव किया गया। महिला कांस्टेबल और उसकी वर्दी को छूने की कोशिश की तथा उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया।

Nagpur Violence: मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बाद नागपुर शहर में भड़की हिंसा के दौरान दंगाइयों की भीड़ ने एक महिला कांस्टेबल से कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके। उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक 51 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कुल 57 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार की रात साढ़े सात बजे के करीब मध्य नागपुर में हिंसा भड़क गई और पुलिस पर पथराव किया गया। बताया जाता है कि हिंसा इस अफवाह के बाद फैली कि औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ को जला दिया गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हिंसा के सिलसिले में नागपुर में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। गणेशपेठ थाने में दर्ज की गई एक प्राथमिकी में कहा गया है कि शहर के भालदारपुरा चौक पर लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ और पुलिसकर्मियों पर हमला करना शुरू कर दिया।

भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल बम और पत्थर भी फेंके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंधेरे का फायदा उठाकर भीड़ ने दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) की एक महिला कांस्टेबल और उसकी वर्दी को छूने की कोशिश की तथा उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया।

भीड़ ने अन्य महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अश्लील टिप्पणियां कीं। दंगाइयों ने उनकी तरफ आपत्तिजनक इशारे भी किए और उन पर हमला भी किया।’’ हिंसा के मद्देनजर शहर के कई संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू अब भी लागू है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?