लाइव न्यूज़ :

नागपुर: एयरपोर्ट के आसपास शादी, बर्थडे पार्टी या किसी जश्न में लेजर बीम लाइट का इस्तेमाल पड़ेगा महंगा, दर्ज होगी FIR, एटीसी भेजेगा रिपोर्ट

By वसीम क़ुरैशी | Updated: March 22, 2022 14:36 IST

नागपुर के एयरपोर्ट पर बीते 6 माह में कम से कम चार बार लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान विमानों के पायलटों को लेजर लाइट की तेज रोशनी की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान लेजर लाइट की तेज रोशनी से दिक्कत।शिकायतों के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन के प्रस्ताव पर पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

नागपुर: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल के रनवे पर लैंडिंग और टेक ऑफ के दौरान बीते 6 माह में चार बार विमानों के पायलटों की आंखें लेजर लाइट की तेज रोशनी से चौंधिया गईं. इसकी शिकायतों के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुलिस को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के सेक्शन 4 के तहत कार्रवाई संबंधी प्रस्ताव दिया था. इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं.

बताया गया है कि एयरपोर्ट के आसपास शादी, बर्थडे पार्टी या अन्य किसी जश्न में इस्तेमाल होने वाली लेजर बीम लाइट, जो आकाश पर बिखेरी जाती हैं, इससे विमान के पायलट दिक्कत में आ जाते हैं. सूत्रों ने बताया कि कई दफा ऐसी लाइट शरारत के तौर पर फ्लैश की जाती है.

बड़े हादसे का सबब बन सकती है ये जगमगाहट

विमान के पायलट को खासकर लैंडिंग के दौरान रनवे पर लास्ट 5 नॉटिकल माइल पर एयरक्राफ्ट को सेंटर अलाइन करना होता है. इस दौरान विमान के कॉकपिट पर कोई लेजर लाइट मारी जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है. किसी का जश्न या शरारत विमान में सवार लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती है.

ये भी हैं बाधाएं

दीपावली में छोड़े जाने वाले रॉकेट- विज्ञापन के लिए बड़े गुब्बारे. हालांकि इनके लिए अनुमति ली जाती है. हवा तेज होने पर ये स्थिर नहीं रहते और हेलिकॉप्टर के लिए घातक हो सकते हैं, इसलिए किसी हेलिकॉप्टर के एयरपोर्ट पर लैंड करने के पूर्व इसके पायलट के लिए ऐसे गुब्बारे के संबंध में नोटिस जारी किया जाता है.- हाई राईज बिल्डिंग से भी पायलटों को दिक्कत होती है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ऐसी इमारतों का सर्वे किया है. इसमें विमानतल के सामने की ओर वर्धा रोड पर एक इमारत का मसला अभी भी डीजीसीए में लंबित बताया गया है.- धुआं भी विजिबिलिटी के लिए दिक्कत बन सकता है. एयरपोर्ट के आसपास यदि बड़े पैमाने पर कोई ऐसी चीज जल रही है जिससे काफी ऊपर तक धुआं उठ रहा है तो ये पायलट के विजिबिलिटी पर असर डाल सकता है.

कौन करेगा शिकायत

लेजर लाइट से दिक्कत में पड़ने पर विमान चालक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचित करेगा. एटीसी एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (एओसीसी) को जानकारी देगा और एओसीसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?