लाइव न्यूज़ :

नागपुरः ₹500 करोड़ खर्च करने के बाद बदहाल सड़क, रखरखाव की लागत 3.5 करोड़

By वसीम क़ुरैशी | Updated: October 3, 2021 21:31 IST

अगस्त 2021 में मोहलत खत्म हो जाने पर ठेका कंपनी एमईपीडीएल की जगह संबंधित बैंक ने नया ठेकेदार तय कर दिया है. 

Open in App
ठळक मुद्देरोड की हालत बारिश में इतनी बदत्तर हो गई की ट्रक पलटने और धंसने लगे थे.इन वजहों से यहां अक्सर ट्रैफिक जाम हो रहा था.एनएचएआई ने मैंटेनेंस के लिए यहां एक अन्य ठेकेदार को काम दिया.

नागपुरः भारी वाहनों को शहर के भीतर के बजाय बाहर से गुजारने के लिए जनवरी 2017 से शुरू हुए आउटर रिंग रोड का काम 531 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुआ था. 2019 में ये काम पूरा हो जाना था लेकिन ठेका कंपनी को दो बार एक्सटेंशन दिया गया.

 

 

अगस्त 2021 में मोहलत खत्म हो जाने पर ठेका कंपनी एमईपीडीएल की जगह संबंधित बैंक ने नया ठेकेदार तय कर दिया है. नए ठेकेदार के काम पर जुटने से पहले रोड की हालत बारिश में इतनी बदत्तर हो गई की ट्रक पलटने और धंसने लगे थे.

इन वजहों से यहां अक्सर ट्रैफिक जाम हो रहा था. लोकमत समाचार में इससे जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने मैंटेनेंस के लिए यहां एक अन्य ठेकेदार को काम दिया. रखरखाव की यह लागत 3.5 करोड़ रुपए है.

जामठा से गौंडखैरी तक पहले से ही सड़क मौजूद हैं. वहीं गौंडखैरी से पवनगांव तक नया मार्ग बन रहा है. किसी भी पुरानी सड़क वाली जगह से लगकर नई रोड बनाने पर आवाजाही के लिए मौजूद मार्ग को दुरुस्त रखना या मैंटेन करना ठेके में शामिल होता है लेकिन एमईपीडीएल ने ये काम किया ही नहीं था.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एमईपीडीएल केवल नागपुर के आउटर रिंग रोड का काम करने में ही फेल नहीं रहा बल्कि एनएचएआई के नागपुर रीजन के तहत नांदेड़ से लातूर तक के हिस्से में तीन स्थानों पर भी काम पूरा नहीं कर पाया और उसका विकल्प तय करते हुए नया ठेका दिया गया.

जारी है रखरखाव का काम

जामठा से गौंडखैरी तक आवाजाही के लिए उपयोगी सड़क के रखरखाव का काम नए ठेकेदार से करवाया जा रहा है़ इस कार्य से इस सड़क से आवाजाही करने वालों को सुविधा होगी़ रखरखाव की ये लागत पुराने ठेकेदार से वसूली जाएगी. राजीव अग्रवाल, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई.

 

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?