लाइव न्यूज़ :

Nagpur News: महाराष्ट्र में ही 4200 करोड़ से ज्यादा के चालान पेंडिंग, नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्रकुमार सिंगल ने कहा-लोक अदालतों का इंतजार करते हैं ज्यादातर वाहन चालक

By फहीम ख़ान | Updated: March 13, 2024 16:34 IST

Nagpur News: लोक अदालतों के माध्यम से भी अबतक 400 करोड़ के करीब जुर्माना वसूला जा चुका है. लेकिन अभी भी पेंडिंग राशि बहुत ज्यादा है.

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत समूह से बातचीत में नागपुर के सीपी सिंगल ने कहा.नियमों का पालन कराने के लिए क्यों चाहिए यातायात कर्मी?यातायात कर्मी वाहन चालकों की गलती पर ई-चालान बना देता है.

Nagpur News: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा ई-चालान की कार्रवाई की जाती है. लेकिन यह चालान बन जाने के बाद क्या होता है? अमूमन देखा गया है कि ज्यादातर मामलों में मोटर चालकों द्वारा अपने ई-चालान का भुगतान ही नहीं किया जा रहा है. अकेले महाराष्ट्र में ही 4200 करोड़ से ज्यादा के चालान पेंडिंग पड़े है. यह बात नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्रकुमार सिंगल ने कही. वे मंगलवार को लोकमत भवन में लोकमत समूह से बात कर रहे थे. इस समय लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन तथा पूर्व सांसद डॉ. विजय दर्डा भी मौजूद थे. डॉ. सिंगल ने बताया कि वे राज्य की यातायात शाखा के एडीजी रह चुके है. उस दौरान उन्होंने यह देखा है कि यातायात कर्मी वाहन चालकों की गलती पर ई-चालान बना देता है.

लेकिन ज्यादातर वाहन चालक अपने ई- चालान का भुगतान ही नहीं करते है. ज्यादातर यही मानकर चलते है कि लोक अदालत का नोटिस आएगा तो सेटलमेंट कर लेंगे. उन्होंने बताया कि लोक अदालतों के माध्यम से भी अबतक 400 करोड़ के करीब जुर्माना वसूला जा चुका है. लेकिन अभी भी पेंडिंग राशि बहुत ज्यादा है. वाहन चालकों को अपनी गलती का एहसास होना जरूरी है.

यातायात नियमों को तोड़ना कुछ वाहन चालकों की आदतों में शुमार होता जा रहा है. जबकि सड़क पर या चौराहों पर हमें यातायात के नियमों का पालन करने से कोई रोक नहीं रहा है. लेकिन इसके बावजूद सभी को यातायात पुलिस कर्मी की तैनाती चाहिए, ताकि उसे देखकर नियमों का पालन किया जाए. जबकि होना यह चाहिए कि टू व्हीलर चलाने वाला खुद ही हेलमेट याद से पहना करें.

फोर व्हीलर चलाने वाला सीट बेल्ट जरूर बांधे, जेब्रा क्रॉसिंग के पहले अपने वाहनों को रोक ले, वाहनों को सही से पार्क किया जाए. एक सजग नागरिक होने के नाते हमारी खुद की भी कुछ जिम्मेदारियां है, जिसका हमें बखूबी निर्वाह करना चाहिए. अगर सिग्नल रेड है तो मुझे किसी यातायात कर्मी ने यह बताने की जरूरत की क्यों है? जबकि मैंने रेड सिग्नल को नहीं लांघना चाहिए.

डॉ. सिंगल ने कहा कि केवल पुलिस से डंडा लेकर नियमों का पालन करवाने की उम्मीद कर बैठ जाना समस्या का हल नहीं है. बल्कि समाज के हर तबके को सजग होकर आगे आना पड़ेगा. यातायात नियमों के प्रति सभी वाहन चालकों का जागरूक होना और नियमों का कड़ाई से पालन करना ही इस समस्या का सही मायनों में हल होगा.

टॅग्स :नागपुरमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम