लाइव न्यूज़ :

हादसे के वक्त वाहन चालक के पास नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस, फिर भी मृतक के परिवार को मिलेगा मुआवजा, जानें पूरा मामला

By सौरभ खेकडे | Updated: February 25, 2022 17:48 IST

बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाली एक महिला के परिवार को मुआवजा देने का निर्देश इंश्योरेंस कंपनी को दिया है. इंश्योरेंस कंपनी की दलील थी कि हादसे के वक्त वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, इसलिए परिवार को मुआवजा नहीं दिया जाना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट का फैसला, कहा इंश्योरेंस कंपनी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने सड़क हादसे में जान गवांने वाली महिला के परिवार को मुआवजे का हकदार मानाइंश्योरेंस कंपनी मुआवजा का विरोध कर रही थी, क्योंकि हादसे के समय वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था

नागपुर: बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने सड़क हादसे में जान गवांने वाली एक महिला के परिवार को 3.40 लाख रूपए के मुआवजे का हकदार माना है. इस प्रकरण में इंश्योरेंस कंपनी इसलिए मुआवजा देने का विरोध कर रही थी, क्योंकि हादसे के वक्त वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था.

इंश्योरेंस कंपनी ने हाईकोर्ट में दी थी चुनौती 

5 जून 2011 को नागपुर की कुही निवासी बेबीबाई मंढारे को एक मेटाडोर वाहन ने रौंद दिया था. इससे उनकी मृत्यु हो गई थी. पीड़ित परिवार ने मुआवजे के लिए सर्वप्रथम मोटर व्हियकल एक्सिडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल की शरण ली. ट्रिब्यूनल ने पीड़ित परिवार को 3.40 लाख रूपए का मुआवजा 7.5 प्रतिशत ब्याज के साथ अदा करने के आदेश दिए. इस आदेश को हालांकि इंश्योरेंस कंपनी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी.

इंश्योरेंस कंपनी की दलील थी कि हादसे के वक्त वाहन चला रहे चालक के नाम पर कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. यह सरासर इंश्योरेंस की शर्तों का उल्लंघन हुआ है. इसलिए इंश्योरेंस कंपनी मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं है. 

मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद हालांकि हाईकोर्ट ने माना कि इंश्योरेंस कंपनी अपने दावे को सिद्ध करने के लिए कोई ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं कर सकी है क्योंकि इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक पर केवल लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया. अगर उसके पास लाइसेंस नहीं था, तो मोटर व्हियकल अधिनियम के अनुसार उस पर बगैर लाइसेंस गाड़ी चलाने का मामला भी दर्ज होना चाहिए था. 

कोर्ट ने कहा कि इस मामले में इंश्योरेंस कंपनी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती. कंपनी की याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के आदेश दिए है. 

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टनागपुरसड़क दुर्घटनाबीमा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत