लाइव न्यूज़ :

आपसी सहमति से सुलझाएं छोटे-मोटे मामले, हाईकोर्ट ने कहा-घरेलू हिंसा सबसे आगे, आखिर क्या है पूरा मामला

By सौरभ खेकडे | Updated: March 8, 2022 18:48 IST

बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने शहर के मानकापुर निवासी एक परिवार पर दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया है. 

Open in App
ठळक मुद्देससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे.आरोपियों पर भादवि 498-ए, 325, 342, 504 व 34 के तह मामला दर्ज किया था. आरोपियों ने एफआईआर खारिज करने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी.

नागपुरः अदालतों में लंबित मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने कहा है कि यदि पक्षकारों में निजी स्वरूप का विवाद है और इसे वे आपसी तालमेल से ही सुलझाना चाहे, तो यह तरीका सर्वोत्तम है. विशेष कर घरेलू हिंसा जैसे मामलों में यह तरीका कारगर है.

अगर दोनों पक्ष आपस में सहमति बना लें, तो अदालत को भी आपराधिक मुकदमा रद्द करने में कोई परहेज नहीं होनी चाहिए. सर्वोच्च न्यायालय का भी यहीं मत है इससे बचने वाला समय दूसरे मुकदमों की सुनवाई में दिया जाना चाहिए. इस निरीक्षण के साथ बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने शहर के मानकापुर निवासी एक परिवार पर दर्ज एफआईआर को खारिज कर दिया है. 

इस परिवार की बहु ने अपने पति और अन्य ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. मानकापुर पुलिस ने आरोपियों पर भादवि 498-ए, 325, 342, 504 व 34 के तह मामला दर्ज किया था. आरोपियों ने एफआईआर खारिज करने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी.

अदालत में याचिका लंबित रहते समय दूसरी ओर पति-पत्नी ने अपने बच्चे के भविष्य को देखते हुए विवाद खत्म करने की सहमति बनाई थी. उनके इस बयान के बाद हाईकोर्ट ने मानकापुर पुलिस को एफआईआर खारिज करने के आदेश दिए है.

आपस में ऐसे हल करें विवाद-

सिविल मामले: सिविल प्रोसिजर कोड धारा 89 में पक्षकारों को आपस में विवाद हल करने का प्रावधान है. अगर कोर्ट को लगता है कि मामला आपसी सहमति से सुलझ सकता है, तो इसका उपयोग किया जाता है. इसके तहत आर्बिट्रेशन, कॉन्सिइलेशन, लोक अदालत या मीडिएशन जैसे उपाय आते हैं.

आपराधिक मामले: निजी स्वरूप के आपराधिक मामले, जिसमें कोर्ट को लगता है कि यह समाज के लिए उतना घातक नहीं है, में भी आपसी सहमति से विवाद हल किया जा सकता है. अमूमन आर्थिक, पार्टनरशिप, विवाह या दहेज संबंधी मामलों को आपसी सहमति से हल करने की अनुमति दी जाती है.

टॅग्स :नागपुरहाई कोर्टमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप