लाइव न्यूज़ :

नागपुर: सुरक्षित नहीं 3000 साल पुराने कंकाल, खटाई में आर्कियोलॉजिक थीम पार्क परियोजना

By वसीम क़ुरैशी | Updated: October 14, 2021 20:28 IST

आर्कियोलॉजी थीम पार्क परियोजना के तहत की गई खुदाई के बाद गोरेवाड़ा में मेगालिथिक काल की कब्र मिली थी. हालांकि परियोजना का काम बीते करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय से ठप पड़ा हुआ है.

Open in App

नागपुर: गोरेवाड़ा जू को बालासाहब ठाकरे प्राणी संग्रहालय का नाम जरूर दे दिया गया है लेकिन विदर्भ का हिस्सा होने की वजह से शायद इससे जुड़े पर्यटन विकास की जमकर उपेक्षा की जा रही है. तीन साल पहले यहां डेक्कन कालेज ऑफ ऑर्कियोलॉजी, पुणे के साथ एफडीसीएम ने आर्कियोलॉजी थीम पार्क परियोजना के लिए साझा करार किया था. 

प्रोजेक्ट के तहत की गई खुदाई के बाद गोरेवाड़ा में मेगालिथिक काल की कब्र मिली थी. लेकिन परियोजना का काम बीते करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय से ठप पड़ा हुआ है.

सूत्रों के अनुसार खोदी गई जगह को तय मानकों के मुताबिक सुरक्षित करना होता है, ये काम नहीं किया गया. इससे कब्र में मिले दो कंकाल सुरक्षित नहीं हैं. सूत्रों की मानें तो डेक्कन कॉलेज ने पुणे की किसी एजेंसी को उत्खनन का काम दिया था. लेकिन किसी विवाद की स्थिति के चलते काम आगे नहीं बढ़ पाया. 

हालांकि आधिकारिक रूप से काम न होने के पीछे कोविड काल का सहारा लिया जा रहा है. फिलहाल ये प्रोजेक्ट और इसका काम के, ‘जंगल में मोर नाचा किसने देखा’ जैसे हाल हैं.

'दूसरे चरण के लिए साइन होगा एमओयू'

वहीं, एफडीसीएम के मैनेजिंग डायरेक्टर एम. वासुदेवन ने कहा, 'हमने जो फंड दिया है, उसके तहत उन्होंने अपना कांट्रैक्टर लगाया है. यह बात सही है कि इस प्रोजेक्ट में काफी विलंब हुआ है. खुदाई में 2-3 कंकाल मिले हैं. वीसी के साथ दो बार मीटिंग हो चुकी है. शेष काम 6 माह में पूरा करने के लिए कहा है. इसके लिए दूसरे चरण का साझा करार किया जाएगा़ यह महत्वपूर्ण डिस्कवरी है, लोगों में इस तरह की खोज को लेकर बहुत जिज्ञासा रहती है. संबंधित स्थल पर पृथक रूप से ट्रेल बनाने का प्रस्ताव था.'

बढ़ेगा पर्यटन

गोरेवाड़ा प्राणी संग्रहालय में वन्यजीवों के अलावा पुरातत्वीय उत्खनन के बाद हुई इस खोज से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा. लेकिन इस परियोजना को पूरी शक्ति के साथ गति ही नहीं मिल पा रही है. अफसोस की बात तो ये है कि ये परियोजना मंद गति से भी नहीं चल पाई. विदर्भ के विकास से जुड़ा मुद्दा होने के चलते ही शायद ये ठंडे बस्ते में ढकेल दिया गया है.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?