लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: राहुल गांधी के बयान पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायकों ने लहराया वीर सावरकर का पोस्टर, पहनी 'मैं सावरकर' टोपी

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2019 12:30 IST

महाराष्ट्र: बीजेपी विधायकों का ये प्रदर्शन राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है और वे माफी नहीं मांगेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन, राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शनबीजेपी विधायकों ने विधानसभा में लहराये वीर सावरकर के पोस्टर

नागपुर में जारी महाराष्ट्र विधानसभा के शीत सत्र में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब बीजेपी विधायक वीर सावरकर का पोस्टर लेकर नारेबाजी करने लगे। बीजेपी विधायक दरअसल राहुल गांधी के वीर सावरकर पर दिये बयान के खिलाफ विरोध कर रहे थे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित कई बीजेपी विधायक 'मैं सावरकर' टोपी पहनकर विधानसभा पहुंचे।

बीजेपी विधायकों का ये प्रदर्शन राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है और वे माफी नहीं मांगेंगे। बीजेपी राहुल गांधी से उनके 'मेक इन इंडिया' बयान पर माफी की मांग कर रही है।

दूसरी ओर महाराष्ट्र बीजेपी ने राहुल के बयान को लेकर शिवसेना पर भी तंज कसा है। नेता विपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को वीर सावरकर पर शिवसेना के रुख को देखते हुए आरोप लगाया कि वह सत्ता के लिए लाचार हो गई है। 

दूसरी ओर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार सावरकर के विचारों पर नहीं चल रही है। ठाकरे ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भी सावरकर के विचारों से मेल नहीं खाता। सावरकर को भारत रत्न देने की प्रदेश बीजेपी की मांग का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि केंद्र उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दे रही है।

बता दें कि बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सावरकर के खिलाफ की गई टिप्पणी को मुद्दा बना कर विधानमंडल के भीतर और बाहर शिवसेना को अड़चन में डालने की रणनीति अख्तियार की है। फड़नवीस ने आरोप लगाया था सत्ता के लिए लाचार हुई शिवसेना स्वतंत्रता संगाम्र सेनानी सावरकर के सम्मान के लिए सौदेबाजी पर उतारू हो गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रविनायक दामोदर सावरकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो