लाइव न्यूज़ :

नागा साधु की बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या की

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:53 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 23 जनवरी पीलीभीत जिले के दियोरिया कला थाना क्षेत्र के सिंधौरा गांव में शनिवार को एक नागा साधु की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्‍या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार सिंधौरा गांव में नहर के किनारे बने मंदिर परिसर में नागा साधु झोपड़ी डालकर रहते थे, शनिवार सुबह साधु की भांजी खेत देखने गई तो साधु को मृत अवस्‍था में पाया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधिक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि दियोरिया पुलिस ने परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी।

उन्‍होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दियोरिया कोतवाली पुलिस के अनुसार बंडा थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी सोमपाल (60) अविवाहित थे और वह लगभग 25 वर्ष पहले नागा साधु बन गये, उन्‍होंने निगोही शाखा नहर की पटरी पर छोटा सा मंदिर बनाया और वहीं झोपड़ी डालकर रहने लगे।

पुलिस के मौके पर मौजूद लोगों के हवाले से बताया कि साधु काली माता के पुजारी थे और अपनी सुरक्षा के लिए दो कुत्ते भी पाल रखे थे जो हमेशा साधु के पास रहते थे और अपरिचित लोगों को कुटिया के समीप नहीं जाने देते थे।

मौके पर मौजूद लोगों के हवाले से पुलिस ने बताया कि साधु का किसी से कोई विवाद नहीं था।

आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने कुटिया पर हमला बोल दिया और साधु की जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान सिर में लगी चोट से साधु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सुबह परिजनों को पता चला तो मौके पर भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

क्रिकेटVIDEO: दिल्ली कैपिटल्स के काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने पर मनाया आक्रामक अंदाज़ में जश्न

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

कारोबारबढ़ेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतें 4-5 रुपये प्रति लीटर और LPG की कीमत 40-50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु