लाइव न्यूज़ :

नाडा ने बजरंग पूनिया को दूसरी बार निलंबित किया, राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2024 17:36 IST

नाडा ने 23 अप्रैल को तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पूनिया को निलंबित कर दिया था चूंकि उन्होंने 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिये मूत्र के नमूने नहीं दिये थे।

Open in App
ठळक मुद्देनाडा ने बजरंग पूनिया को दूसरी बार निलंबित कियाराष्ट्रीय डोपिंग निरोधक नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गयाबजरंग के वकील विधुष्पत सिंघानिया ने कहा है कि वे निलंबन को चुनौती देंगे

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने रविवार को बजरंग पूनिया को दूसरी बार निलंबित कर दिया । इससे तीन सप्ताह पहले एडीडीपी ने इस आधार पर उनका निलंबन रद्द किया था कि नाडा ने पहलवान को आरोपों के संदर्भ में नोटिस जारी नहीं किया था। 

नाडा ने 23 अप्रैल को तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पूनिया को निलंबित कर दिया था चूंकि उन्होंने 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिये मूत्र के नमूने नहीं दिये थे।

खेल की विश्व नियामक ईकाई यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने भी उन्हें निलंबित किया था । बजरंग ने इस अस्थायी निलंबन के खिलाफ अपील दायर की थी और नाडा के डोपिंग निरोधक अनुशासन पेनल (एडीडीपी) ने नाडा के आरोपों के संदर्भ में नोटिस जारी करने तक इसे रद्द कर दिया था । नाडा ने रविवार को पूनिया को नोटिस जारी किया। 

 नाडा ने पूनिया को भेजे नोटिस में कहा,  "आपके लिये औपचारिक नोटिस है कि आपको राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक नियमों की धारा 2 . 3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और अब आप अस्थायी रूप से निलंबित हैं।"

पूनिया को आरोप स्वीकार करने या सुनवाई का अनुरोध करने के लिये 11 जुलाई तक का समय दिया गया है।  पूनिया का कहना है कि उन्होंने कभी भी नमूना देने से इनकार नहीं किया लेकिन वह अपनी ईमेल पर नाडा का जवाब चाहते हैं जिसमें उन्होंने यह जानने की मांग की थी कि उन्हें दिसंबर 2023 में नमूना लेने के लिए ‘एक्सपायर्ड’ किट क्यों भेजी गयी थीं। 

बजरंग के वकील विधुष्पत सिंघानिया ने कहा है कि वे निलंबन को चुनौती देंगे। सिंघानिया ने कहा कि हमें जवाब दाखिल करना होगा। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :बजरंग पूनियानाडाWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटनाडा ने डोप टेस्ट में चूकने पर यशस्वी जयसवाल और शैफाली वर्मा को जारी किया नोटिस

क्रिकेटस्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल