लाइव न्यूज़ :

N Biren Singh Convoy Attack: मणिपुर सीएम के सुरक्षाकर्मियों पर उग्रवादियों का हमला, घात लगाकर घटना को दिया अंजाम; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: June 10, 2024 15:48 IST

N Biren Singh Convoy Attack: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अग्रिम सुरक्षा काफिले पर असम सीमा पर जिरीबाम के रास्ते में संदिग्ध कुकी विद्रोहियों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया

Open in App

N Biren Singh Convoy Attack:मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के काफिले पर इंफाल के पास हमला हुआ है। घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री के अग्रिम सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का एक वीडियो बी सामने आया है जिसमें सुरक्षा कर्मी हमले पर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। गोलियों की आवाज वीडियो में सुनाई दे रही है। खबर है कि इस घटना में एक सुरक्षा कर्मी घायल हो गया है।

यह घटना सोमवार, 10 जून को हुई, जिसमें सामने आए वीडियो फुटेज में गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। यह हमला उस समय हुआ जब अग्रिम सुरक्षा दल असम सीमा पर जिरीबाम के लिए रवाना हुआ, जहां अगले दिन मुख्यमंत्री का दौरा होने वाला था। माना जा रहा है कि अग्रिम सुरक्षा दल पर हमले के लिए संदिग्ध कुकी विद्रोही जिम्मेदार हैं, हाल ही में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष के बाद तनाव बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से इम्फाल लौट रहे मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बनाई थी। शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, एक वन विभाग कार्यालय और कम से कम 70 घरों को आग के हवाले कर दिया। यह हमला क्षेत्र में बढ़ती हिंसा के बीच हुआ है। 6 जून को 59 वर्षीय मैतेई किसान सोइबाम सरतकुमार सिंह का शव मिलने के बाद तनाव बढ़ गया था, जो कई सप्ताह से लापता था। इसके कारण हिंसा में वृद्धि हुई और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग की गई।

इस अशांति ने पड़ोसी असम को भी प्रभावित किया है, जहां मणिपुर में हिंसा से बचने के लिए विभिन्न जातीय पृष्ठभूमि के लगभग 600 लोगों ने कछार जिले के लखीपुर में शरण ली है। इम्फाल से 220 किमी दूर स्थित जिरीबाम, असम की सीमा पर एक रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है और राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से होकर गुजरता है। इस क्षेत्र में अनेक कुकी गांव हैं, जो चल रहे संघर्ष के बीच इसके महत्व को और बढ़ा देते हैं।

टॅग्स :मणिपुरManipur Policeवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब