लाइव न्यूज़ :

'कृपया बाएं रहें' यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का नया अभियान, एक महीने तक चलेगा यह मुहिम

By भाषा | Updated: July 25, 2019 20:19 IST

इस अभियान के तहत रेलवे संरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों से अनुरोध किया कि वे पंक्ति में चलने का अनुशासन बनाए रखें और चलते समय अथवा यात्रा करते समय बाएं रहें। यह अभियान एक महीने तक चलाया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने कहा, "यह यात्रियों के बीच आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 के उपयोग को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।"मध्य रेलवे की मुंबई शाखा ने बुधवार को ‘‘मेरा बायां मेरा अधिकार-कृपया बाएं रहें।’’

मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए उनसे अनुरोध किया है कि वे पंक्ति का अनुशासन बनाए रखें और स्टेशन, पैदल उपरिगामी सेतु या उपनगरीय ट्रेनों में चलते समय ‘‘बाएं रहें’’। मध्य रेलवे की मुंबई शाखा ने बुधवार को ‘‘मेरा बायां मेरा अधिकार-कृपया बाएं रहें।’’ (माई लेफ्ट इज माई राइट-प्लीज कीप लेफ्ट) अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस अभियान के तहत रेलवे संरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों से अनुरोध किया कि वे पंक्ति में चलने का अनुशासन बनाए रखें और चलते समय अथवा यात्रा करते समय बाएं रहें। यह अभियान एक महीने तक चलाया जायेगा।

इससे बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करने के लिए स्टेशनों पर और यात्रियों, स्कूली बच्चों, कॉलेज के छात्रों, स्थानीय मंडलों और सामाजिक समूहों के माध्यम से यात्रियों से सीधे संपर्क करके 20 लाख से अधिक यात्रियों से संवाद करने और उन तक पहुंचने की उम्मीद है।

सीआरपी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने कहा, "यह यात्रियों के बीच आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 के उपयोग को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।" उदासी ने कहा कि ‘‘मेरा बायां मेरा अधिकार’’ एक ऐसा अभियान है जो रेल यात्रियों को शिक्षित करेगा कि वे ट्रेनों में चढ़ते उतरते समय या रेलवे फाटक के प्रयोग के समय बाएं रहें।

इतना ही नहीं यात्रियों को सीढ़ियों, स्वचालित सीढ़ियों और उपरिगामी सेतु का इस्तेमाल करते समय बाएं चलना चाहिये। उन्होंने कहा कि अगर यात्री ऐसा करते हैं तो उन्हें भगदड़, जेबतराशी, चोरी जैसी घटनाओं से बचने में मदद मिल सकती है। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया