लाइव न्यूज़ :

असम के एक गांव में मुसलमानों ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ दाह संस्कार

By भाषा | Updated: August 26, 2019 06:10 IST

ऑल बीटीएडी माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय सचिव नजरूल इस्लाम ने कहा, ‘‘ यह सद्भाव असम की शंकरदेब-अजान फकीर सांप्रदायिक सदभाव संस्कृति के अनुरूप है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअसम के कामरूप जिले में मुस्लिम ग्रामीणों के एक समूह ने एक हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जो अपने परिवार के साथ 25 सालों से अधिक समय तक एक मुस्लिम के घर पर ठहरा था। जिले में रांगिया के खांडिकर गांव में राजकुमार गौड़ (65) सद्दाम हुसैन के घर में रहते थे।

असम के कामरूप जिले में मुस्लिम ग्रामीणों के एक समूह ने एक हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जो अपने परिवार के साथ 25 सालों से अधिक समय तक एक मुस्लिम के घर पर ठहरा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले में रांगिया के खांडिकर गांव में राजकुमार गौड़ (65) सद्दाम हुसैन के घर में रहते थे।

दरअसल वह 1990 के दशक में पिता के गुजर जाने के बाद बेघर हो गये थे। गांव के निवासी शुकुर अली ने बताया कि गौड़ की रविवार को मृत्यु हो गयी। हुसैन और उनके दोस्तों ने हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार के लिए जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए आपस में पैसे इकट्ठे किये और एक पुरोहित का इंतजाम किया।

मैदुल इस्लाम ने कहा कि वे सभी शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचे और उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौड़ का दाह संस्कार किया। पड़ोस के गांव के उपेन दास ने इस काम उनकी मदद की। उसने कहा कि खांडिकर गांव के लोगों ने उससे गौड़ के अंतिम संस्कार के लिए जरूरी वस्तुएं बताने को कहा था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रशासन इस अंतिम संस्कार का हिस्सा नहीं था लेकिन उसे पूरी घटना की जानकारी रही। हुसैन ने बताया कि गौड़ को अपने पिता के निधन के बाद रेलवे क्वार्टर खाली करना पड़ा। वह उसी क्वार्टर में रह रहे थे। उनके पिता उत्तर प्रदेश से असम आये थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपने परिसर में राजकुमार के लिए एक घर बनवा दिया था ताकि वह अपने परिवार के साथ रह सकें।’’ एक अन्य मुसलमान मुजीबर रहमान ने कहा कि गौड़ हिंदू बने रहे लेकिन वह मुसलमानों के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे।

ऑल बीटीएडी माइनॉरिटी स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय सचिव नजरूल इस्लाम ने कहा, ‘‘ यह सद्भाव असम की शंकरदेब-अजान फकीर सांप्रदायिक सदभाव संस्कृति के अनुरूप है।’’ श्रीमंत शंकरदेव 16 वीं सदी के एक हिंदू बहुश्रुत और सामाजिक-धार्मिक सुधारक थे जबकि अजान फकीर बगदाद से आये मुस्लिम उपदेशक थे जो असम के शिवसागर आये और उन्होंने वहां लोगों को एकजुट किया। 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज