लाइव न्यूज़ :

एक और पत्रकार की हत्या, कुशीनगर में गला रेतकर मार डाला, दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: October 10, 2019 19:43 IST

पुलिस अधीक्षक विनोद मिश्रा के अनुसार दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डाग स्क्वायड की मदद से दूसरे आरोपी के घर से खून से सने कपडे़ बरामद हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि एक निजी स्कूल के शिक्षक भी रहे शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे।अपर पुलिस अधीक्षक गौरव बंसल ने पुलिस बल और डाग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।

गोरखपुर मण्डल के कुशीनगर जिले में गुरुवार सुबह एक पत्रकार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि कुशीनगर जिले के हाता थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया टोला के निवासी पत्रकार राधेश्याम शर्मा (55) की दुबौली गांव के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक विनोद मिश्रा के अनुसार दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डाग स्क्वायड की मदद से दूसरे आरोपी के घर से खून से सने कपडे़ बरामद हो गये हैं।

उन्होंने बताया कि एक निजी स्कूल के शिक्षक भी रहे शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में रोककर यह वारदात अंजाम दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक गौरव बंसल ने पुलिस बल और डाग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।

मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र अजय शर्मा की शिकायत पर तेज प्रताप सिंह और राम गोपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि राम गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तेज प्रताप की तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान राम गोपाल से पता चला कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमगोरखपुरकुशीनगरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह