लाइव न्यूज़ :

मुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे

By शिवेंद्र राय | Updated: January 30, 2023 16:10 IST

मुरली विजय ने अपने करियर में 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी20 मैच खेले। विजय ने 61 टेस्ट में 3982 रन, 17 वनडे में 339 रन और नौ टी20 मैचों में 169 रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट में 12 शतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में विजय बाकी प्रारूपों की तुलना में ज्यादा सफल रहे और इसमें उनका औसत 38.28 का रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमुरली विजय ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कियामुरली विजय ने अपने करियर में 61 टेस्ट खेले अब मुरली विजय की योजना विदेशी क्रिकेट लीग में खेलने की है

नई दिल्ली: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रह चुके मुरली विजय ने अतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले मुरली विजय पिछले कुछ समय से बोर्ड से नाराज भी चल रहे थे।

मुरली विजय चार साल से टीम इंडिया से बाहर हैं और इस दौरान कई सारे बल्लेबाजों को सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में मौका मिला लेकिन मुरली विजय को वापसी का मौका नहीं मिला। संन्यास लेने के बाद अब मुरली विजय की योजना विदेशी क्रिकेट लीग में खेलने की है। हालांकि इसके लिए भी उन्हें बीसीसीआई से अनुमति लेनी पड़ेगी और मौजूदा नियमों के तहत बोर्ड भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता।

मुरली विजय ने अपने करियर में  61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी20 मैच खेले। विजय ने 61 टेस्ट में 3982 रन, 17 वनडे में 339 रन और नौ टी20 मैचों में 169 रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट में 12 शतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में विजय बाकी प्रारूपों की तुलना में ज्यादा सफल रहे और इसमें उनका औसत 38.28 का रहा। टेस्ट में विजय का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 167 रन रहा।

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए विजय ने भावुक नोट भी लिखा। विजय ने लिखा, "आज अपार आभार और विनम्रता के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। 2002-2018 की मेरी यात्रा मेरे जीवन के सबसे शानदार साल रहे हैं। मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए), चेन्नई सुपर किंग्स और केमप्लास्ट सनमार द्वारा मुझे दिए गए अवसरों के लिए आभारी हूं।"

विजय ने आगे लिखा,  "मेरी टीम के सभी साथियों, कोच, मेंटर और सपोर्ट स्टाफ,  आप सभी के साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मैं आप सभी को मेरे सपने को हकीकत में बदलने में मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं। अंतरराष्ट्रीय खेल के उतार-चढ़ाव के दौरान जिन क्रिकेट प्रशंसकों ने मेरा समर्थन किया है, उनका धन्यवाद। आपका समर्थन हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।"

मुरली विजय ने साथ ही ये भी कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद बाहर अलग-अलग लीग में कई तरह के रोल के लिए तैयार हैं। अगर उन्हें कोई जिम्मेदारी मिलती है तो वह उसे निभाएंगे।

टॅग्स :मुरली विजयभारतीय क्रिकेट टीमबीसीसीआईटेस्ट क्रिकेटकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"