लाइव न्यूज़ :

यूपीः बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, कृष्‍णानंद हत्याकांड में होनी थी पेशी 

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 10, 2018 08:19 IST

डॉन मुन्ना बजरंगी को मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है।

Open in App

बागपत, 9 जुलाईः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात कुछ लोगों ने जेल में घुसकर मुन्ना बजरंगी को गोली मार दी। मुन्ना बजरंगी मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है। वह कृष्‍णानंद राय हत्याकांड मामले में जेल बंद था। हाल ही में मामले में मुन्ना बजरंगी की पेशी होने वाली थी। लेकिन पेशी से पहले उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि साल 2005 के मोहम्मदाबाद से तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी विधायक कृष्णानंद राय व उनके छह साथ‌ियों को सरेआम गोलियों से भून दिया गया था। बताया जाता है कि तब हमलावरों ने 6 एके-47 राइफलों से 400 से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। पोस्टमार्टम के दौरान सातों के शरीर से कुल 67 गोलियां बरामद हुई थीं।

 

इस मामले में मुख्तार अंसारी का नाम आता रहा है। घटना के सबसे महत्वपूर्ण गवाह शशिकांत राय की भी 2006 में रहस्यमई परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी व मुन्ना बजरंगी के शूटरों अंगद राय व गोरा राय की पहचान की थी।

मंदाकिनी से लेकर अनिल कपूर तक, इन बॉलीवुड सितारों का रहा है अंडरवर्ल्ड से नाता

उल्लेखनीय है यूपी की योगी सरकार प्रदेश में गुंडाराज खत्म करने का खम ठोंकती है। सीएम योगी आदित्यानाथ कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि प्रदेश के गुंडे जेल की शरण ले रहे हैं। लेकिन यह हत्या उन दावों पर एक बड़ा सवाल है। क्योंकि मुन्ना बजरंगी एक बेहद संवेदनशील मामले में जेल में बंद था और कोर्ट में उसकी पेशी होने वाली थी। अगर वह कोर्ट तक पहुंचता तो कई दिग्गज चपेट में आते। लेकिन उससे पहले ही उसे जेल के अंदर घुसकर गोली मार दी गई।

टॅग्स :मुन्ना बजरंगीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुख्तार अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबारलखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई भूमि?, बरामद जमीन पर बने फ्लैट 72 लाभार्थियों को सौंपी, सीएम योगी बोले- ऐसे न्याय करेंगे, वीडियो

क्राइम अलर्टUmar Ansari: गाजीपुर से कासगंज जिला कारागार स्थानांतरित, मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर पर शिकंजा

भारतUP: मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दबौचा

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज