लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने रोज अंतिम संस्कार की संख्या 289 से बढ़ाकर 365 की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और संक्रमण से रोज हो रही मौतों के मद्देनजर दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने अंतिम संस्कार की क्षमता को रोजाना 289 से बढ़ाकर 365 कर दिया है।

वहीं, गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में शवों के प्रबंधन और उनसे जुड़े कार्यों के लिए दिल्ली सरकार ने शिक्षकों की ड्यूटी लगायी है जिसका शिक्षक एसोसिएशन ने विरोध किया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के कारण पिछले सप्ताह 1,541 लोगों की मौत हुई है।

उसमें कहा कि क्षमता में वृद्धि के बाद कोविड-19 से मरने वालों के लिए 289 चिताएं चिन्हित की गई हैं।

नगर निगम द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘पहले एक दिन में 289 लोगों के अंतिम संस्कार की क्षमता थी जिसे बढ़ाकर 365 कर दिया गया है। कुल क्षमता में से 289 को संक्रमित शवों के लिए रखा गया है।’’

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में नौ शमशान /कब्रिस्तान आते हैं.... पंजाबी बाग, हस्तसाल, सुभाष नगर, लोधी रोड, सराय काले खां, लाल कुआं, आईटीओ, द्वारका सेक्टर 24 और ग्रीन पार्क।

निगम ने प्रशिक्षित कर्मचारियों को इन जगहों पर तैनात किया है और कचरा निपटना की उचित व्यवस्था की गई है क्योंकि इन जगहों पर संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है।

वहीं दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर शवों की निगरानी करने और अर्थी ले जाने वाले वाहनों से समन्वय को लेकर छह शिक्षकों की ड्यूटी जीटीबी अस्पताल में लगायी है।

सरकार के इस आदेश का शिक्षकों के एसोसिएशन ने विरोध किया है और उनका कहना है कि यह काम शिक्षक के पद पर तैनात व्यक्ति के लिए सही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज